फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   lightining in rajai school

सिहुंता के रजेंई स्कूल पर गिरी बिजली, छत पर हुआ छेद

Fri, 06 May 2016 10:54 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला (चंबा)
ब्यूरो, अमर उजाला (चंबा) Updated Fri, 06 May 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
lightining in rajai school
damage - फोटो : अमर उजाला

सिहुंता उपतहसील के प्राथमिक स्कूल रजेंई में बिजली गिरने से भवन में दरारें आ गई हैं। भवन की छत पर छेद हो गया है और वायरिंग जल गई है। बिजली गिरते ही स्कूल में बिजली की तारों को आग लग गई और मीटर भी जल गया। यह हादसा वीरवार शाम करीब साढ़े छह बजे हुआ है।

विज्ञापन


भारी बारिश के दौरान अचानक बिजली स्कूल पर गिरी और तेज धमाके के साथ स्कूल की छत पर छेद हो गया। स्कूल की ऊपरी मंजिल तक जाने के लिए बनाई सीढ़ियों पर भी दरारें आ गई हैं। धमाके के साथ ही नीचे का फर्श और दीवारों का सीमेंट भी गिर गया। हादसे के समय स्कूल में कोई भी मौजूद नहीं था। स्कूल स्टाफ को शुक्रवार सुबह इस हादसे की जानकारी मिली। स्कूल के मुख्याध्यापक रविंद्र सिंह पठानिया ने बताया सुबह आसपास के लोगों ने उन्हें घटना की सूचना दी थी जिसके बाद उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारी को इसके बारे में अवगत करवाया।
विज्ञापन


इसके बाद बीपीईओ अधीक्षक ग्रेड दो अब्दुल रसीद शेख व केंद्रीय मुख्य शिक्षक बिल्सन  पी दास, जेबीटी शक्ति सिंह व एमएससी प्रधान शेर सिंह, रजेंई के एचटी रविंद्र सिंह पठानिया, जेबीटी परस व शक्ति कुमार अब्दुल रसीद ने मौके पर जाकर स्कूल भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि इसके बारे में विस्तृत रिपोर्ट बनाकर विभाग के अधिकारियों को भेज दी है। स्कूल में 25 छात्र पढ़ाई करते हैं और यह हादसा दिन के समय होता तो भारी क्षति झेलनी पड़ सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed