फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Let's self-help groups deliver products to the market through Chamba app.

Chamba News: चलो चंबा एप से बाजार तक उत्पाद पहुंचाएं स्वयं सहायता समूह

Thu, 14 Sep 2023 11:00 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 14 Sep 2023 11:00 PM IST
विज्ञापन
Let's self-help groups deliver products to the market through Chamba app.
चंबा। राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के सौजन्य से सेवा संस्था ने कृषि विज्ञान केंद्र सरू में स्वयं सहायता समूहों और किसान उत्पादक संगठनों के लिए दो दिवसीय ई-कॉमर्स प्रशिक्षण कार्यशाला करवाई।
विज्ञापन

समापन पर उपायुक्त अपूर्व देवगन मुख्य अतिथि थे। उपायुक्त ने स्वयं सहायता समूह और किसान उत्पादक संगठन के सदस्यों का मार्गदर्शन किया। कहा कि उत्पादक अपने उत्पाद की इंटरनेट माध्यम से चलो चंबा एप से बाजार में एक अलग पहचान बना सकते हैं। ई-कॉमर्स के माध्यम से उत्पादों की बाजार में पहचान बनाने के लिए सहायता मिल रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से लोगों को ई-कॉमर्स की विस्तृत जानकारी उपलब्ध करवाई जा रही है। जिला प्रशासन ने ई-कॉमर्स प्लेटफार्म की सुविधा उपलब्ध करवाई है। जिले के विभिन्न स्वयं सहायता समूहों, आर्ट एवं क्राफ्ट सोसायटियों को चंबा प्रोडक्ट डॉट कॉम के नाम से ई-काॅमर्स प्लेटफार्म का हिस्सा बनाया गया है। कार्यशाला में दूरदराज क्षेत्रों के स्वयं सहायता समूह और किसान उत्पादक संगठन के सदस्यों ने भाग लिया। जिला विकास प्रबंधक साहिल सवांगला ने लोगों को ई- कॉमर्स के माध्यम से व्यापार का संचालन करने की जानकारी दी। उन्होंने लोगों को ई-कॉमर्स और ओएनडीसी से जुड़ने की विभिन्न विधियों से जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुरांश एजेंसी शिमला से गौतमी श्रीवास्तव ने बिजनेस प्लान में प्रोडक्ट, मूल्य, स्थान और उनकी प्रोन्नति की जानकारी दी। सेवा संस्था के निर्देशक डॉ. हरीश शर्मा ने लोगों की उत्पाद संबंधी आने वाली चुनौतियों से अवगत करवाया। बुरांश एजेंसी से सिद्धार्थ लखनपाल ने ई-कॉमर्स के प्रकार, लाभ, चुनौतियां, ई -कॉमर्स के विभिन्न चैनल, और एफएसएसएआई लाइसेंस व पंजीकरण के बारे में जागरूक किया।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed