फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Leopard spotted on the roadside in Kalatop

Chamba News: कालाटोप में सड़क किनारे दिखा तेंदुआ

Tue, 21 Apr 2026 11:08 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
Leopard spotted on the roadside in Kalatop
कालाटोप वन्य प्राणी अभ्यारण्य क्षेत्र में सड़क किनारे दिखाई दिया तेंदुआ। 
खज्जियार (चंबा)। कालाटोप वन्य प्राणी अभ्यारण्य क्षेत्र में सड़क किनारे रात के समय तेंदुए के दिखने की फोटो विभाग ने जारी की है। यह फोटो रात को गश्त कर रही विभागीय टीम ने खींची है। इसमें साफ दिखाई दे रहा है कि तेंदुआ निडर होकर सड़क किनारे लेटकर आराम कर रहा है। जब गश्त कर रही टीम ने उसे देखने के लिए टॉर्च की रोशनी की, तब भी वह नहीं डरा और वहां बैठा रहा। वन्य प्राणी विभाग के डीएफओ कुलदीप जम्वाल ने बताया कि वन्य जीवों की सुरक्षा के लिए विभाग पूरी मुस्तैदी से कार्य कर रहा है। रात को टीमें गश्त कर रही हैं। चंबा में कई दुर्लभ वन्य जीवों की प्रजाति भी फलफूल रही हैं जिनके संरक्षण को लेकर ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed