{"_id":"6a2d8958f8ae7f224a026a1e","slug":"leopard-enters-enclosure-kills-23-sheep-and-goats-chamba-news-c-88-1-cmb1002-186629-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: बाड़े में घुसकर तेंदुए ने मार डालीं 23 भेड़-बकरियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: बाड़े में घुसकर तेंदुए ने मार डालीं 23 भेड़-बकरियां
Sat, 13 Jun 2026 10:16 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sat, 13 Jun 2026 10:16 PM IST
विज्ञापन
सलूणी के तलाई गांव में हुई घटना, पीड़ित परिवार को लाखों रुपये का नुकसान
राजस्व, पशुपालन और अन्य संबंधित विभागों की टीमों ने लिया नुकसान का जायजा
संवाद न्यूज एजेंसी
सलूणी (चंबा)। उपमंडल सलूणी के लंगेरा क्षेत्र स्थित खुंडीमराल के समीप तलाई गांव में तेंदुए ने 23 भेड़-बकरियों को मार डाला। इससे पंचायत सूरी के वार्ड पल निवासी पशुपालक कैलाश सिंह को काफी आर्थिक नुकसान हुआ है।
यह घटना शुक्रवार सुबह करीब 5:30 बजे की है। परिवार के सदस्य दैनिक कार्यों में व्यस्त थे। तेंदुए ने बाड़े में घुसकर 23 भेड़-बकरियों को शिकार बना लिया। घटना का पता चलते ही परिवार और आसपास के ग्रामीण पहुंचे लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। कैलाश सिंह ने बताया कि परिवार मुख्य रूप से पशुपालन पर निर्भर है। एक साथ इतनी बड़ी संख्या में भेड़-बकरियों की मौत से परिवार को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही राजस्व, पशुपालन और अन्य संबंधित विभागों की टीमें मौके पर पहुंचीं और नुकसान का जायजा लिया। अधिकारियों ने पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया है। तहसीलदार सलूणी अभिराय सिंह ठाकुर ने बताया कि पटवारी, पशुपालन विभाग के चिकित्सक और पुलिस को रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। रिपोर्ट आने के बाद पीड़ित परिवार को सहायता दी जाएगी।
--