फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Leak in emergency room walls, patient upset

आपातकालीन कक्ष की दीवारों में रिसाव, मरीज परेशान

Mon, 07 Nov 2022 10:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Nov 2022 10:12 PM IST
विज्ञापन
Leak in emergency room walls, patient upset
चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के आपातकालीन कक्ष की दीवारों में हो रहा पानी का रिसाव मरीजों के लिए परेशानी का सबब बन रहा है। पानी का यह रिसाव छाती सहित अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों के लिए हानिकारक साबित हो सकता है।
विज्ञापन

दीवारों पर सीलन होने से रंग रोगन भी उखड़ रहा है। गर्मियों में मरीजों को इससे ज्यादा परेशानी नहीं होती लेकिन सर्दियों के मौसम में सीलन होने से ठंड अधिक हो जाती है। ऐसे में गंभीर रूप से बीमार मरीजों की परेशानी बढ़ सकती है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में जिले की पौने छह लाख की आबादी इलाज करवाने के लिए निर्भर है। ऐसे में जब भी किसी गंभीर मरीज को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया जाता है तो सबसे पहले उसे आपातकालीन कक्ष में रखा जाता है। यहां पर उसे प्रारंभिक उपचार दिया जाता है। मरीज की हालत स्थिर होने पर उसे वार्ड में शिफ्ट किया जाता है। इसके चलते आपातकालीन कक्ष में 24 घंटे सेवाएं सुचारु रहती हैं। एक या दो चिकित्सक 24 घंटे मरीजों की सुविधा के लिए यहां तैनात रहते हैं। इसलिए प्रबंधन को मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए तुरंत पानी के रिसाव की समस्या का समाधान करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीमारदारों अशोक कुमार, चंद राम, राकेश कुमार, धर्मपाल, किशोर और पवन कुमार ने बताया कि मेडिकल कॉलेज के आपातकालीन कक्ष की दीवारों में पानी का रिसाव होने से जहां मरीज परेेशान हो रहे हैं तो वहीं डिजिटल एक्सरे रूम में भी ताला लटका रहता है। इसकी वजह से आपातकालीन वाले मरीजों को भी एक्सरे के लिए सामान्य एक्सरे रूम में लाइनों में खड़े होना पड़ता है। उन्होंने प्रबंधन से मांग की है कि आपातकालीन कक्ष में दीवारों में हो रही सीलन को दूर किया जाए।

प्राचार्य डॉक्टर पंकज गुप्ता ने बताया कि आपातकालीन कक्ष की सेवाओं में पहले से सुधार किया गया है। दीवारों में हो रहे पानी के रिसाव को भी जल्द दुरुस्त करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed