फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Landslide near Suhaga, truck driver narrowly escaped, traffic remained closed for 3 hours

Chamba News: सुहागा के पास भूस्खलन, बाल-बाल बचा ट्रक चालक, 3 घंटे तक बंद रहा यातायात

Fri, 28 Jun 2024 10:04 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 28 Jun 2024 10:04 PM IST
विज्ञापन
Landslide near Suhaga, truck driver narrowly escaped, traffic remained closed for 3 hours
चंबा-खड़ामुख मार्ग पर सुहागा के पास भुस्खलन के चलते बीच में फंसा ट्रक।संवाद
होली (चंबा)। खड़ामुख-होली मार्ग पर सुहागा के समीप एक बड़ा हादसा टल गया। कंपनी का एक ट्रक सुहागा नामक स्थान पर पहुंचा तो पहाड़ी से भूस्खलन शुरू हो गया।
विज्ञापन

पहाड़ी से भूस्खलन होता देख ट्रक चालक ने होशियारी दिखाते हुए अपनी जान बचाई और भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र से सुरक्षित जगह पर पहुंचा। माना जा रहा है कि अगर ट्रक पर भूस्खलन होता तो अप्रिय घटना हो सकती थी। मार्ग पर भूस्खलन के कारण तीन घंटे वाहनों की आवाजाही पर रोक लग गई। सूचना मिलते ही लोक निर्माण विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मार्ग बहाली का कार्य शुरू किया। करीब दस बजे मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल हुआ।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार यह मार्ग सुबह करीब सात बजे भूस्खलन के कारण बंद हुआ था। मार्ग गत सप्ताह बड़े-छोटे वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल हुआ था। करीब दो माह तक इस मार्ग पर भूस्खलन के कारण आवाजाही बाधित रही। ट्रांसमिट और सियुुंर पुल के जरिये होली क्षेत्र की करीब 14 पंचायतों की आबादी ने आवाजाही की। लोगों का कहना है कि लोक निर्माण विभाग और कंपनी प्रबंधन ने मार्ग बहाल तो कर दिया है, लेकिन इस पर आवाजाही अभी सुरक्षित नहीं है। बताया कि भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में यह मार्ग अभी कच्चा है और धंस रहा है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि इस बारे में उचित कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता अजय कुमार ने बताया कि भूस्खलन के कारण मार्ग बाधित रहा। कहा कि विभागीय मशीनरी ने करीब दस बजे मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल कर दिया।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed