फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Landslide near Sarai, highway closed for seven hours

Chamba News: सरंई के समीप भूस्खलन, सात घंटे बंद रहा हाईवे

Fri, 07 Mar 2025 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Mar 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Landslide near Sarai, highway closed for seven hours
सरंई के समीप भूस्खलन, सात घंटे बंद रहा हाईवे
विज्ञापन

देर रात नौ बजे हुआ हाईवे पर भूस्खलन
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। पठानकोट-भरमौर एनएच पर सरंई गांव के समीप भारी भूस्खलन हुआ। इसके चलते वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद हो गई। रात करीब नौ बजे बंद हुआ मार्ग सुबह चार बजे कड़ी मशक्कत के बाद बहाल हुआ। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। मार्ग पर भूस्खलन की सूचना मिलने के बाद नेशनल हाईवे प्राधिकरण की मशीनरी मौके पर पहुंची और मार्ग बहाली का कार्य शुरू किया। गनीमत यह रही कि जिस समय मार्ग पर भूस्खलन हुआ, उस समय वहां से कोई वाहन नहीं गुजर रहा था अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
पिछले सप्ताह हुई बारिश के बाद अब पहाड़ दरकना शुरू हो गए हैं। सरंई के समीप पहाड़ से गिरे मलबे की वजह से जहां घंटों वाहनों की आवाजाही पर रोक लगी रही तो वहीं, हाईवे के नीचे स्थित एक मकान को भी नुकसान पहुंचा। देर रात तक विभागीय मशीनरी मौके पर जुटी रही और मार्ग को बहाल करने का कार्य शुरू किया, जो सुबह तक जारी रहा।
विज्ञापन

नेशनल हाईवे प्राधिकरण के कनिष्ठ अभियंता मनोज कुमार का कहना है कि रात करीब नौ बजे सरंई के समीप भूस्खलन हुआ। सुबह चार बजे मार्ग को वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed