{"_id":"68939016056de6e7000db781","slug":"landslide-in-bhulhan-village-threatens-50-houses-chamba-news-c-88-1-ssml1004-157734-2025-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: भूलहण गांव में भूस्खलन से 50 घरों को खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: भूलहण गांव में भूस्खलन से 50 घरों को खतरा
Wed, 06 Aug 2025 10:57 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 06 Aug 2025 10:57 PM IST
विज्ञापन
चंबा में चुराह के भूलहण कुछ दिनों पहले हुई भारी बारिश के कारण घर के साथ हुआ भूस्खलन।स्रोत जागरू
चुराह (चंबा)। चुराह उपमंडल की ग्राम पंचायत चरड़ा के भूलहण गांव में 50 परिवारों पर भूस्खलन का खतरा मंडरा रहा है। बुधवार को एसडीएम चुराह अंकुर ठाकुर ने गांव में पहुंचकर हालात का जायजा लिया। बीते कुछ दिनों से भारी बारिश के चलते नेहरा की पहाड़ी से लगातार हो रहे भूस्खलन और पत्थर गिरने की घटनाओं ने गांव में दहशत का माहौल बना दिया है। कई घरों के नीचे की ज़मीन खिसक चुकी है।
भाजपा मंडल भंजराडू के अध्यक्ष अमर सिंह के घर समेत अशोक पुत्र रामदयाल, खोजूराम पुत्र बेजा राम, ठाकुरदास पुत्र लाल, श्रीधर पुत्र लाल, गुरुदेव पुत्र रामदयाल, जगदीश पुत्र रूप सिंह, खेमराज पुत्र रूप सिंह, भूमि सिंह पुत्र भीखम, चेतराम पुत्र भीखम और राम सिंह पुत्र भीखम के घरों को नुकसान पहुंचा है। एसडीएम अंकुर ठाकुर ने मौके पर पहुंचकर लोगों से बातचीत की और नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि जो नुकसान हुआ है, उसका आकलन किया जाएगा और रिपोर्ट बनाकर संबंधित विभागों को भेजी जाएगी, ताकि समय रहते राहत और सहायता दी जा सके। साथ ही भूस्खलन से बचाव को लेकर कदम उठाए जाएंगे।