फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Landslide has not stopped, now 80 meter part of Khadramukh-Holi road has collapsed

Chamba News: नहीं थमा भूस्खलन, खड़ामुख-होली सड़क का अब 80 मीटर हिस्सा ढहा

Mon, 27 May 2024 11:43 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 27 May 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
Landslide has not stopped, now 80 meter part of Khadramukh-Holi road has collapsed
होली (चंबा)। करीब डेढ़ माह से बंद चल रहे खड़ामुख-होली मार्ग की बहाली से संबंधित अभी कोई राहत की खबर नहीं है।
विज्ञापन

सड़क का करीब 80 मीटर हिस्सा ढह गया है। बीच-बीच में यहां भूस्खलन हो रहा है। इससे परियोजना साइट मार्ग भी बंद हो रहा है। हालांकि, मौके पर मशीनरी तैनात है। इससे मार्ग को तुरंत बहाल किया जा रहा है, मगर मुख्य मार्ग को बहाल करने की योजना अभी तक नहीं बन पाई है। लोक निर्माण विभाग की ओर से मशीनरी लगाई गई है। अभी तक लोक निर्माण विभाग को सफलता नहीं मिली है।
जानकारी के अनुसार करीब अस्सी मीटर मुख्य मार्ग बड़ी-बड़ी चट्टानें गिरने के कारण क्षतिग्रस्त हो गया है। बहरहाल, अब अगर भूस्खलन रुकता है तो इसके बाद लोक निर्माण विभाग को मलबा हटाना पड़ेगा। दूसरी तरफ, मार्ग के नीचे डंगा भी लगाना पड़ेगा। इसके बाद मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बहाल हो सकेगा।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों में अमर सिंह, रमेश कुमार, देवी चंद, सुनील कुमार, अमित कुमार, राकेश कुमार और विशाल कुमार ने कहा कि यह मार्ग काफी समय से बंद है। इसके बंद होने से उन्हें वाया सियुंर पुल आवाजाही करनी पड़ रही है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि जल्द मार्ग को बहाल किया जाए। लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता अजय शर्मा का कहना है कि मार्ग पर मशीनरी लगी है। कहा कि करीब अस्सी मीटर डंगा ढह गया है। कहा कि परियोजना साइट मार्ग से पैदल आवाजाही जारी है। कई बार भूस्खलन के कारण बंद हो जाता है। कहा कि यहां भी मशीनरी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed