फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Landslide buries machinery of 48 MW Chanju-3 hydropower project

Chamba News: भूस्खलन से 48 मेगावाट चांजू-3 जलविद्युत परियोजना की मशीनरी दबी

Wed, 23 Jul 2025 06:05 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 23 Jul 2025 06:05 AM IST
विज्ञापन
Landslide buries machinery of 48 MW Chanju-3 hydropower project
चंबा। चुराह उपमंडल की चांजू पंचायत में निर्माणाधीन 48 मेगावाट चांजू-3 जलविद्युत परियोजना की मशीनरी, कार्यालय को भारी भूस्खलन से लाखों का नुकसान हुआ है। सोमवार मध्यरात्रि भारी बारिश के बाद होने वाले भूस्खलन से इस प्रोजेक्ट पर कार्य कर रही एसीसी कंपनी की साइट पर खड़ी मशीनरी मलबे में दब गई है। वहीं स्टोर और ऑफिस पर भी चट्टानें गिरने से क्षति पहुंची है। मंगलवार सुबह जब कर्मचारियों ने साइट पर जाकर देखा तो नुकसान का पता चला।
विज्ञापन

जिले में भारी बारिश के चलते पहाड़ी से अचानक मलबा और पत्थर गिरने लगे जिससे साइट पर मौजूद उपकरण और निर्माण सामग्री क्षतिग्रस्त हो गई। कंपनी को लाखों रुपये की चपत लगने का अनुमान है। गनीमत यह रही कि हादसे के समय कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। ग्रामीणों और कर्मचारियों में इस घटना के बाद दहशत का माहौल है। क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से भू-स्खलन की घटनाएं बढ़ गई हैं और इससे निर्माण कार्यों में भी रुकावट आ रही है। परियोजना प्रबंधन द्वारा स्थिति का जायजा लिया जा रहा है।
विज्ञापन

कंपनी के एचआर मैनेजर रविंदर नेगी ने बताया कि भारी बारिश से प्रोजेक्ट साइट पर नुकसान हुआ है। पहाड़ी से गिरे मलबे और पत्थरों की जद में आने से मशीनरी दब गई है तो वहीं, स्टोर और कार्यालय को भी क्षति पहुंची है। नुकसान 32 लाख के करीब आंका गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed