फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Land sank near the highway in Banikhet, two houses and showrooms in danger

Chamba News: बनीखेत में हाईवे के पास जमीन धंसी, दो घर और शोरूम खतरे की जद में

Wed, 27 Aug 2025 11:24 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 27 Aug 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
Land sank near the highway in Banikhet, two houses and showrooms in danger
बनीखेत में जमीन धंसने से क्षतिग्रस्त हुआ मकान। संवाद
डलहौजी (चंबा)। डलहौजी उपमंडल के बनीखेत स्थित बोनकरी मोड़ पर भरमौर-पठानकोट नेशनल हाईवे के साथ लगती जमीन के धंसने से दो रिहायशी मकान खतरे की चपेट में आ गए हैं। घरों में बड़ी-बड़ी दरारें पड़ गई हैं, जिसके चलते घर मालिकों ने समय रहते अपना सामान सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट कर लिया है। इसी स्थान पर स्थित एक फर्नीचर के बड़े शोरूम को भी खाली करवाया गया है, क्योंकि इसके पिछले हिस्से में भी दरारें देखी गई हैं। लगातार हो रही भारी बारिश के कारण जमीन धंसने की घटनाएं क्षेत्र में तेजी से बढ़ रही हैं। डलहौजी के एसडीएम अनिल भारद्वाज ने मौके का दौरा किया और स्थिति का जायजा लिया। दोनों मकानों में दरारें गहरी हो चुकी हैं, जिसके चलते एहतियात के तौर पर घरों और शोरूम को खाली करवा दिया है।

बनीखेत में जमीन धंसने से क्षतिग्रस्त हुआ मकान। संवाद

बनीखेत में जमीन धंसने से क्षतिग्रस्त हुआ मकान। संवाद

बनीखेत में जमीन धंसने से क्षतिग्रस्त हुआ मकान। संवाद

बनीखेत में जमीन धंसने से क्षतिग्रस्त हुआ मकान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed