फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Lakkamandi-Khajjiar road will be dazzling with Rs 37 lakhs

Chamba News: 37 लाख से चकाचक होगा लक्कड़मंडी-खज्जियार मार्ग

Wed, 05 Jun 2024 11:14 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 05 Jun 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
Lakkamandi-Khajjiar road will be dazzling with Rs 37 lakhs
खज्जियार (चंबा)। पर्यटन व्यवसाय के लिए महत्वपूर्ण लक्कड़मंडी-खज्जियार मार्ग पर पर्यटकों को हिचकोले नहीं खाने पड़ेंगे।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग ने 37 लाख रुपये से खस्ताहाल लक्कड़मंडी-खज्जियार मार्ग पर तीन किलोमीटर हिस्से को चकाचक करने का कार्य शुरू कर दिया है। विभाग यहां तारकोल बिछाएगा। इससे पर्यटकों की आवाजाही सुगम और सुरक्षित हो जाएगी। उन्हें पहले की तरह हिचकोले नहीं खाने पड़ेंगे। विभाग इस कार्य का नियमित रूप से निरीक्षण भी करेगा। संबंधित ठेकेदार को तय समयावधि के भीतर कार्य को पूरा करने के निर्देश दिए हैं।


इस मार्ग की हालत बेहद खस्ता थी। ऐसे में पर्यटकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। बहरहाल, ग्रामीणों और पर्यटकों की इस समस्या को अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया था।
विज्ञापन


इसके बाद विभाग ने टेंडर करवाने के बाद तारकोल बिछाने का कार्य शुरू कर दिया है। ग्रामीणों में सुरेश कुमार, सोनू कुमार, प्रवीण कुमार, धर्म चंद, अशोक कुमार, बाबू राम, तिलक राज ने कहा कि इस मार्ग से चकाचक होने से पर्यटकों को काफी राहत मिलेगी। बताया कि यह मार्ग डलहौजी से खज्जियार पहुंचने के लिए शॉर्टकट है। उन्होंने इसके लिए लोक निर्माण विभाग का आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




--

लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता अंकुश कुमार ने कहा कि तीन किलोमीटर तक सड़क के खस्ताहाल हिस्से को चकाचक किया जाएगा। कार्य शुरू कर दिया गया है। कहा कि 37 लाख रुपये की राशि इस पर खर्च की जाएगी।



--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed