फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Lake Festival begins today, folk music and dance to create a buzz

लेक फेस्टिवल: लोक संगीत-नृत्य से मचेगा धमाल

Thu, 19 Feb 2026 10:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 19 Feb 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
Lake Festival begins today, folk music and dance to create a buzz
तलेरू में होने वाले तीन दिवसीय लेक फेस्टिवल की तैयारियां को जायजा लेते एसडीएम सलूणी चंद्रवीर सि
सलूणी (चंबा)। उपमंडल सलूणी के तलेरू पर्यटन स्थल में शुक्रवार से 22 फरवरी तक लेक फेस्टिवल मनाया जाएगा। फेस्टिवल के दौरान दो दिन सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें स्थानीय लोक संगीत और लोक नृत्य की प्रस्तुतियां होंगी। पर्यटकों के लिए बोटिंग सहित अन्य मनोरंजक गतिविधियों का भी आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

इस अवसर पर महिला मंडलों और स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी, जिससे स्थानीय हस्तशिल्प और उत्पादों को प्रोत्साहन मिलेगा। साथ ही लेजर शो, बेबी शो और अन्य कार्यक्रम भी होंगे।
विज्ञापन

उपमंडलीय प्रशासन सलूणी द्वारा आयोजित किए जा रहे इस फेस्टिवल का मुख्य उद्देश्य पर्यटन तथा स्थानीय संस्कृति को बढ़ावा देना है। इस आयोजन के माध्यम से सलूणी व तीसा क्षेत्र के अनछुए पर्यटन स्थलों को प्रोत्साहित करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम ने लिया तैयारियों का जायजा
तलेरू में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय लेख फेस्टिवल की तैयारियों का एसडीएम सलूणी ने निरीक्षण कर विस्तृत जायजा लिया। इस दौरान आयोजन स्थल पर की जा रही सभी व्यवस्थाओं और मूलभूत सुविधाओं की जांच की गई। एसडीएम चंद्रवीर सिंह ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि आयोजन के दौरान पेयजल, स्वच्छता, विद्युत व्यवस्था, सुरक्षा और यातायात प्रबंधन सहित सभी व्यवस्थाएं समय रहते सुनिश्चित की जाएं, ताकि लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। निरीक्षण के दौरान खंड विकास अधिकारी कनवर सिंह, जेई ब्लॉक विक्रम सिंह, जल शक्ति विभाग के सहायक अभियंता सौरभ ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed