फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   lady committed sucide in jungle

जंगल में महिला ने फंदा लगाकर दे दी जान

Thu, 18 Feb 2021 10:34 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Feb 2021 10:34 PM IST
विज्ञापन
lady committed sucide in jungle
चंबा। ग्राम पंचायत सराहन में घास काटने गई महिला ने पेड़ से फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। मृतका की पहचान हीनू पत्नी मनू निवासी गांव लुहारका डाकघर सराहन के रूप में हुई है। महिला वीरवार को सुबह के समय मवेशियों के चारे के लिए घास लाने साथ लगते जंगल में गई थी। काफी देर बाद भी वह अपने घर नहीं लौटी। परिजनों ने उसके फोन नंबर पर फोन किया लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। इसको लेकर परिजनों को चिंता सताने लगी और वे उसकी तलाश करने के लिए जंगल की तरफ निकल गए। उन्होंने महिला का शव पेड़ पर लटकता हुआ देखा। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। साथ ही मृतका के मायके वालों को भी घटना की सूचना दी गई। पुलिस ने मायका पक्ष के भी बयान कलमबद्ध किए हैं।
विज्ञापन

पुलिस को घटनास्थल पर किसी प्रकार का सुसाइड नोट नहीं मिला है। इसकी वजह से अभी तक महिला के आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं लग पाया है। खबर लिखे जाने तक शव का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया था। पुलिस अधीक्षक अरुल कुमार ने बताया कि महिला ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed