फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   lachoro iti building builtup in five bigha land

पांच बिघा जमीन पर जन्ना में बनेगा लचोड़ी आईटीआई भवन

Fri, 28 Aug 2020 10:12 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
lachoro iti building builtup in five bigha land
सुभाष कुमार अग्निहोत्री
विज्ञापन

चंबा। जन्ना में पांच बीघा जमीन पर आईटीआई लचोड़ी के भवन का निर्माण होगा। चार मंजिला इस भवन के निर्माण पर करीब साढ़े सात करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी। भवन निर्माण की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। इसके तहत जल्द ही टेंडर प्रक्रिया आमंत्रित होगी। टेंडर आवंटित होने पर भवन निर्माण का कार्य युद्घस्तर पर आरंभ होगा।
बताते चलें कि औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान लचोड़ी का अपना भवन नहीं होने से वर्तमान में आईटीआई एक निजी भवन में चल रहा है। भवन में कोपा (कंप्यूटर) और फीटर ट्रेड में ही प्रशिक्षण की सुविधा है। आईटीआई निजी भवन में क्रियान्वित होने से प्रशिक्षुओं को सभी सुविधाओं और ट्रेड में पढ़ाई करने का अवसर नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

इसको देखते हुए आईटीआई प्रबंधन ने ग्राम पंचायत ठाकरीमट्टी के जन्ना प्राथमिक पाठशाला के समीप सरकारी भूमि का चयन आईटीआई भवन निर्माण के लिए किया है। इसके तहत बाकायदा साइट लोनिवि के हैंडओवर भी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग ने आईटीआई भवन के लिए बाकायदा ड्राइंग भी तैयार कर ली गई है। अब केवल भवन निर्माण के लिए टेंडर आमंत्रित किए जा रहे हैं। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने पर इस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर जल्द पूरा करने की योजना हैं।
इन पंचायतों के युवाओं को मिलेगा लाभ
ग्राम पंचायत ठाकरीमट्टी, सुंड़ला, मंजीर, दिघाई, पुखरी, भलेई, ब्रंगाल, मांझली, द्ररेकड़ी, लिग्गा, सेरी, सालवां, बाड़का, भजोतरा, करवाल, गुवालू के युवाओं को प्रशिक्षण हासिल करने में सहूलियत मिलेगी। भवन में प्रशिक्षुओं के लिए कक्षाएं, कार्यशाला समेत प्रधानाचार्य सहित अन्य स्टाफ के लिए कमरे बनाए जाएंगे।
लोक निर्माण विभाग सलूणी के अधिशासी अभियंता एस चंदेल ने बताया कि आईटीआई कोटी के लिए ग्राम पंचायत ठाकरीमट्टी के जन्ना में पांच बीघा जमीन भवन निर्माण के लिए हैंडओवर हो चुकी है। अब टेंडर की औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।

आईटीआई लचोड़ी के कार्यकारी प्रधानाचार्य राहुल राठौर ने बताया कि जन्ना प्राथमिक पाठशाला के समीप ही पांच बीघा जमीन पर आईटीआई भवन निर्मित होगा। लोनिवि ने भवन निर्माण के लिए औपचारिकताएं पूरी करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed