फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Lachodi-Telka road closed due to dry mountain collapse

Chamba News: लचोड़ी-तेलका मार्ग सूखा पहाड़ गिरने से यातायात बंद

Sun, 14 Apr 2024 07:00 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 14 Apr 2024 07:00 PM IST
विज्ञापन
Lachodi-Telka road closed due to dry mountain collapse
चंबा में लचौड़ी के पास बंद पड़ा तेलका मार्ग।संवाद
लचोड़ी-तेलका मार्ग सूखा पहाड़ गिरने से यातायात बंद
विज्ञापन

वाहन चालकों को वाया मलाल होकर करनी पड़ी आवाजाही, झेलनी पड़ीं दिक्कतें
संवाद न्यूज एजेंसी

चंबा। लचोड़ी-तेलका मार्ग पहाड़ दरकने से यातायात के लिए बंद हो गया। वाहन चालकों को अपनी गाड़ियां लेकर वाया मलाल होकर आवाजाही करनी पड़ी।
रविवार शाम को पांच बजे भूस्खलन के कारण अचानक सूखा पहाड़ सड़क पर गिर गया। गनीमत यह रही कि हादसे में किसी प्रकार का जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। कोई भी राहगीर या वाहन मिट्टी की चपेट में नहीं आया। मार्ग अवरुद्ध होने की सूचना मिलते ही लोक निर्माण विभाग की मशीनरी और कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। बंद पड़े मार्ग को यातायात के लिए बहाल करने का कार्य शुरू किया गया। खबर लिखे जाने तक मार्ग यातायात के लिए बहाल नहीं हो पाया था। हालांकि, विभागीय मशीनरी मार्ग को बहाल करने में जुटी थी। मार्ग बंद होने से राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वाया मलाल होकर आवाजाही करने में उन्हें काफी परेशानी हुई। उधर, लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता संदीप शर्मा ने बताया कि मशीनरी मार्ग को बहाल करने का कार्य युद्ध स्तर पर चला है। जल्द ही मार्ग पर यातायात को सुचारू करवा दिया जाएगा।

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed