फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   labour department issue notice to hotel owner

श्रम विभाग ने भेजा बनीखेत में निर्माणाधीन होटल व्यवसायी को नोटिस

Sun, 09 Feb 2020 10:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
labour department issue notice to hotel  owner
चंबा। बनीखेत में निर्माणाधीन होटल व्यवसायी को श्रम विभाग ने नोटिस जारी किया है। विभाग ने बीओसीडब्लयू एक्ट के तहत होटल निर्माण पर आने वाले कुल खर्च की एक प्रतिशत धनराशि जमा न करवाने पर यह कार्रवाई अमल में लाई है। नोटिस में होटल व्यवसायी को 30 दिनों का समय राशि जमा करवाने के बारे में निर्देश जारी किए हैं। निर्धारित समय में राशि जमा न करवाने पर व्यवसायी दो प्रतिशत ब्याज भी देना होगा। श्रम विभाग की कार्रवाई से अन्य होटल व्यवसायिओं के भी कान खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार बनीखेत में 70 कमरों के एक निर्माणाधीन होटल के व्यवसायी को होटल निर्माण संबंधी राशि करीबन दो करोड़ 35 लाख की एवज में श्रम विभाग ने बीओसीडब्लूय एक्ट के तहत एक प्रतिशत धनराशि बोर्ड के पास जमा करवाने को लेकर नोटिस जारी किया है। कुल बजट के तहत होटल व्यवसायी को करीब दो लाख 35 हजार रुपये की राशि जमा करवानी थी। बावजूद इसके होटल व्यवसायी ने इस राशि को एकमुश्त जमा करवाने में असमर्थता जताई गई।
विज्ञापन

इस पर श्रम विभाग ने इस राशि को किस्तों के रूप में जमा करवाने की रियायत प्रदान की। बावजूद इसके होटल व्यवसायी ने एक किस्त भी जमा नहीं करवाई गई। इसके बाद श्रम विभाग ने सख्त कदम उठाते हुए होटल व्यवसायी को बीओसीडब्लयू एक्ट की अनुपालना करते हुए नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नोटिस में श्रम विभाग ने होटल व्यवसायी को नोटिस मिलने के तीस दिनों के भीतर भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड को निर्धारित राशि जमा करवानी होगी। उक्त राशि जमा न करवाने पर होटल व्यवसायी को दो प्रतिशत धनराशि ब्याज सहित भरने के अलावा जुर्माना भी किया जा सकता है।

श्रम अधिकारी चंबा अनुराग शर्मा ने बताया कि बनीखेत में निर्माणाधीन होटल व्यवसायी को नोटिस जारी कर बीओसीडब्लूय एक्ट के तहत एक प्रतिशत धनराशि जमा करवाने के बारे में निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि धनराशि जमा न होने पर दो प्रतिशत धनराशि ब्याज सहित जमा करवाने के अलावा व्यवसायी को जुर्माना भी किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed