{"_id":"6522e1a54f86f01a800c0b74","slug":"laborer-dies-after-getting-buried-in-mud-while-digging-road-ditch-chamba-news-c-88-1-ssml1006-9382-2023-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: सड़क के डंगे की खोदाई करते मिट्टी में दबने से मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: सड़क के डंगे की खोदाई करते मिट्टी में दबने से मजदूर की मौत
Sun, 08 Oct 2023 10:36 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 08 Oct 2023 10:36 PM IST
विज्ञापन
चंबा। सड़क के डंगे के निर्माण कार्य के दौरान गिरी मिट्टी में दबने से एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान भूपेंद्र कुमार (31) पुत्र शिव राम निवासी गांव खमोई डाकघर कोहाल के रूप में हुई है।
वह धापना के पास सड़क के डंगे की खोदाई के कार्य में लगा था। सड़क के साथ डंगे की खोदाई करते समय अचानक भारी मात्रा में मिट्टी आ गई। वह मिट्टी के नीचे दब गया। उसके साथ काम कर रहे अन्य लोगों ने उसे मिट्टी से निकाला और बेसुध हालत में शनिवार रात को इलाज के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। यहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर साथ काम करने वाले लोगों के बयान कलमबद्ध किए। साथ ही घटनास्थल का मुआयना भी किया। रविवार को पुलिस ने मेडिकल कॉलेज चंबा में पोस्ट मार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। परिवार जिस व्यक्ति के काम से लौटने का घर पर इंतजार कर रहा था। अगले दिन उसी व्यक्ति का शव घर पहुंचा। इससे परिवार में एकदम से मातम छा गया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि की है।