फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Kutcha house collapses in Dehra, family homeless

Chamba News: देहरा में कच्चा मकान ढहा, परिवार बेघर

Sat, 29 Jul 2023 11:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jul 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
Kutcha house collapses in Dehra, family homeless
चुराह (चंबा)। उपमंडल चुराह की ग्राम पंचायत देहरा में भारी बारिश के कारण एक मकान ढह गया है। गनीमत रही कि किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ है। जानकारी के मुताबिक गिलौटी गांव में रात को जब नौकी राम और उनका परिवार घर के कमरे में सो रहा था तो अचानक छत से मिट्टी उनके ऊपर गिरने लगी जिससे परिवार के सदस्यों की नींद खुल गई। परिवार को आभास हो गया कि उनके कमरे की छत गिरने वाली है। फौरन पूरा परिवार भागकर घर से बाहर चला गया।
विज्ञापन

देखते ही देखते उनकी आंखों के सामने मकान की छत और दीवार ढह गई। परिवार ने पड़ोसियों के घर में रात बिताई। इसके बाद घटना की सूचना पंचायत प्रधान को दी गई। प्रधान ने घटनास्थल का मौका किया। इसके बाद ग्रामीणों ने घर के अंदर रखा जरूरी सामान मलबे से बाहर निकाला। इसके साथ ही घटना की सूचना स्थानीय प्रशासन को दी गई। प्रशासन की ओर से संबंधित पटवारी ने मौके पर पहुंचकर नुकसान की रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए हैं। इसी रिपोर्ट के आधार पर प्रशासन पीड़ित परिवार को सहायता राशि प्रदान करेगा। प्रभावित का कहना है कि प्रशासन ने मौका तो कर लिया है लेकिन, कोई भी फौरी राहत नहीं दी गई। अभी भी बारिश में पशुओं को बाहर खुले में बांधना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed