फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Kuldeep Singh Pathania laid the foundation stone of the Bhangei link road.

Chamba News: कुलदीप सिंह पठानिया ने भंगेई संपर्क मार्ग का किया शिलान्यास

Sat, 27 Dec 2025 11:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 27 Dec 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Kuldeep Singh Pathania laid the foundation stone of the Bhangei link road.
भटियात में सड़क नेटवर्क विस्तार के दिखने लगे ठोस परिणाम, 80 किलोमीटर सड़कें बनीं
विज्ञापन

पीएमजेएसवाई के तहत 12 संपर्क मार्गों के निर्माण को स्वीकृति प्रदान-विधानसभा अध्यक्ष
संवाद न्यूज एजेंसी
चुवाड़ी (चंबा)। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने भटियात विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत थुलेल में भंगेई संपर्क मार्ग के निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया। कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि लगभग 40 लाख रुपये की राशि से निर्मित होने वाली इस संपर्क सड़क के निर्माण से क्षेत्रवासियों को आवागमन की बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी तथा लोगों का दैनिक जीवन और अधिक सुगम बनेगा। भटियात विधानसभा क्षेत्र में सड़क नेटवर्क को विस्तार देने के उद्देश्य से पूर्व में तैयार की गई विशेष कार्य योजना के अब सार्थक और व्यावहारिक परिणाम सामने आ रहे हैं। वर्तमान में लगभग 80 किलोमीटर के करीब सड़कों का निर्माण कार्य पूर्ण किया जा चुका है।

उन्होंने कहा कि कार्यों की निरंतरता में इस क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों के 12 संपर्क मार्गों के निर्माण को प्रधानमंत्री ग्राम संपर्क योजना (पीएमजेएसवाई) के तहत स्वीकृति प्रदान की गई है तथा इसके अंतर्गत लगभग 70 किलोमीटर नए संपर्क मार्गों का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने थुलेल तथा आसपास की विभिन्न ग्राम पंचायतों में पेयजल तथा सिंचाई योजनाओं को सुदृढ़ बनाने संबंधित जानकारी देते हुए बताया कि लगभग 19 करोड़ की धनराशि व्यय करने का भी प्रावधान किया गया है। कहा कि भंगेई गांव तक सड़क निर्माण के उपरांत इसका विस्तार मुख्य मार्ग तक किया जाएजा ताकि कोई भी सड़क ब्लाइंड न रहे और क्षेत्र के सभी गांवों को सुचारु रूप से मुख्य मार्ग से जोड़ा जा सके। अध्यक्ष ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस संपर्क मार्ग का निर्माण कार्य समयबद्ध सीमा के भीतर पूरा किया जाए। विधानसभा अध्यक्ष ने कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रवासियों की विभिन्न समस्याओं का मौके पर समाधान भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed