फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Kuhal work stopped for four months, farmers yearn for irrigation facility

Chamba News: चार माह से कूहल का काम बंद, सिंचाई सुविधा को तरसे किसान

Wed, 27 Nov 2024 11:01 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 27 Nov 2024 11:01 PM IST
विज्ञापन
Kuhal work stopped for four months, farmers yearn for irrigation facility
सिहुंता (चंबा)। सिहुंता क्षेत्र के तहत आती ग्राम पंचायत कामला और गरनोटा के किसानों के लिए बन रही कूहल का निर्माण कार्य लटक गया है। इसके चलते किसानों की दिक्कतें बढ़ती जा रही है। किसानों का कहना है कि यह कार्य पिछले चार माह से बंद पड़ा हुआ है। ऐसे में उन्हें सिंचाई के लिए अब बारिश पर निर्भर होना पड़ रहा है। इस बारे वे कई बार जल शक्ति विभाग से मांग कर चुके है। लेकिन अभी तक इस मामले में कोई सकारात्मक पहल नहीं हो पाई है। इस बात को लेकर किसानों में काफी रोष है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार इस कूहल का निर्माण कार्य पूरा होने से क्षेत्र के करीब 120 किसानों को लाभ मिलेगा। यहां किसान धान, गेहूं और सब्जियों की पैदावार करते हैं। किसान महिंद्र सिंह, माधो राम, कुलदीप कुमार, बिक्रम सिंह, मदन लाल, दौलत राम और बाबू राम ने बताया कि जल शक्ति विभाग की ओर से इस कार्य को शुरू नहीं किया जा रहा। पिछले चार माह से यह कार्य बंद पड़ा हुआ है। कुछ दिन पहले विभागीय अधिकारी मौके पर पहुंचे थे। उन्हें कार्य शुरू होने की उम्मीद जगी थी। लेकिन अभी तक कार्य शुरू नहीं हो पाया है। किसानों ने जल शक्ति विभाग से मांग की है कि इस कार्य को जल्द से जल्द शुरू किया जाए। ताकि, किसानों को सुविधा मिल सकें।
विज्ञापन

तीन दिन में शुरू होगा काम : दिनेश
जल शक्ति विभाग के सहायक अभियंता दिनेश सिंह पठानिया ने बताया कि यह मामला ध्यान में है। लेबर को बुलाया गया है। आगामी तीन दिन में यह कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed