{"_id":"602d552c8ebc3ee92860234a","slug":"kovid-hospital-shifted-to-new-building-chamba-news-sml36133965","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड अस्पताल नए भवन में शिफ्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड अस्पताल नए भवन में शिफ्ट
विज्ञापन
चंबा में टीबी वार्ड के पास बने नए कोविड अस्पताल का निरीक्षण करते प्रधानाचार्य रमेश भारती।
- फोटो : Chamba
चंबा। चंबा मेडिकल कॉलेज में चल रहे कोविड अस्पताल को टीबी अस्पताल के पास नए भवन में शिफ्ट कर दिया गया है। नए कोविड अस्पताल में कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए सभी सुविधाओं की व्यवस्था की गई है।
मरीजों को ऑक्सीजन लाइन सहित वेंटिलेटर की भी सुविधा नए कोविड अस्पताल में मिलेगी। बुधवार को प्राचार्य डॉक्टर रमेश भारती और चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर मोहन सिंह ने नए कोविड अस्पताल भवन का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में मरीजों को मिलने वाली सभी सुविधाओं का जायजा लिया। मेडिकल कॉलेज की चौथी मंजिल में चलाए जा रहे कोविड अस्पताल में 15 बिस्तरों की सुविधा थी, जबकि नए कोविड अस्पताल के भवन में तीस बिस्तरों की सुविधा की गई है।
मौजूदा समय में कोविड अस्पताल में एक भी मरीज उपचाराधीन नहीं है। अब जो भी कोरोना संक्रमित मरीज उपचार के लिए आएगा उसे नए कोविड अस्पताल में रखा जाएगा।
कोविड अस्पताल में सेवाएं देने वाले चिकित्सकों सहित अन्य स्टाफ को लेकर पहले से रोस्टर बनाया जा चुका है। उसके मुताबिक ही अस्पताल में स्टाफ और चिकित्सक अपनी सेवाएं देंगे। नया कोविड अस्पताल शुरू होने पर कोरोना संक्रमित मरीजों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। मेडिकल कॉलेज में आपातकालीन स्थिति में कोविड अस्पताल की व्यवस्था की गई थी। प्राचार्य डॉक्टर रमेश भारती ने बताया कि नया कोविड अस्पताल बनकर तैयार हो चुका है। अब जो भी कोरोना संक्रमित मरीज आएगा, उसे उपचार के लिए नए कोविड अस्पताल में रखा जाएगा।