फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Kohli playground reduced to papers only

Chamba News: कागजों तक ही सिमट गया कोहलड़ी खेल मैदान

Tue, 07 Nov 2023 10:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Nov 2023 10:24 PM IST
विज्ञापन
Kohli playground reduced to papers only
चंबा का ख्स्ताहाल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोहलड़ी का खेल मैदान।संवाद
खज्जियार चंबा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोहलड़ी के विद्यार्थियों को खेल मैदान का सपना कागजों तक ही सीमित रहने के आरोप ग्रामीणों ने लगाए हैं। ग्रामीणों के मुताबिक इस मैदान के निर्माण के लिए 25 लाख रुपये का प्रावधान था, लेकिन यह कार्य तीन साल की अवधि बीत जाने के बाद भी पूरा नहीं हो पाया है। वहीं, दूसरी तरफ खेल मैदान के लिए जो जगह चयनित की गई है। उसके समीप ही खड्ड है। ऐसे में अगर खड्ड का जलस्तर बढ़ता है तो कभी भी नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन

अभिभावकों अजीत कुमार, सन्नी कुमार, रवि कुमार, चंद्रेश कुमार, अमर चंद, प्रदीप कुमार और मनोज कुमार का कहना है कि एक तरफ सरकार खेल को बढ़ावा देने के दावे करती है तो वहीं, दूसरी तरफ कोहलड़ी स्कूल के लिए बनने वाले खेल मैदान का निर्माण कार्य आज दिन तक पूरा नहीं हो पाया है। उन्होंने बताया कि इस कार्य की अवधि 1 जून 2020 से 30 अप्रैल 2021 थी। मगर काम तो शुरू हुआ, लेकिन आज दिन तक पूरा नहीं पाया है। अभिभावकों का कहना है कि इस मैदान का निर्माण से विद्यार्थियों को काफी सुविधा मिलनी थी। मगर खेल मैदान के लिए बच्चों का इंतजार बढ़ता जा रहा है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि खेल मैदान का निर्माण कार्य जल्द पूरा किया जाए।
विज्ञापन



स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान सुनील कुमार का कहना है कि तीन साल पहले यह कार्य शुरू हुआ था। मगर आज दिन तक यह कार्य अधूरा पड़ा है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि इस मामले की जांच की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन




कार्यवाहक खंड विकास अधिकारी चंबा रमनवीर सिंह का कहना है कि उन्हें हाल ही में ज्वाइन किया है। इस मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed