फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Kidi emerged as the winner in the Kabaddi competition.

Chamba News: कबड्डी प्रतियोगिता में कीड़ी बना विजेता

Mon, 31 Aug 2026 10:27 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 31 Aug 2026 10:27 PM IST
विज्ञापन
Kidi emerged as the winner in the Kabaddi competition.
कीड़ी स्कूल में सेंट्रल जोन की अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता का समापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
साहो (चंबा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कीड़ी में अंडर-14 छात्र वर्ग की सेंट्रल जोन चंबा की तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हुआ। प्रतियोगिता में 44 स्कूलों के करीब 360 खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में दमखम दिखाया।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि विनोद सोनी का प्रधानाचार्य पवन वर्मा ने शॉल, टोपी और स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि खेलों में हार-जीत से अधिक महत्वपूर्ण खेल भावना है। खिलाड़ियों को जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। खेल प्रभारी मनोज कश्मीरी ने तीन दिवसीय प्रतियोगिता की रिपोर्ट प्रस्तुत की।
विज्ञापन


कबड्डी में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कीड़ी विजेता और राजकीय उच्च विद्यालय कलौता उपविजेता रहा। बैडमिंटन में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लुड्डू ने पहला और राजकीय उच्च विद्यालय ओड़ा ने दूसरा स्थान हासिल किया। खो-खो में लुड्डू विजेता और रांडोह उपविजेता रहा। वॉलीबाल में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंबा विजेता और कीड़ी उपविजेता रहा। कीड़ी स्कूल के विशाल कुमार को सर्वश्रेष्ठ एथलीट चुना गया। कार्यक्रम में आयुष विभाग के डॉ. राजीव ने विद्यार्थियों को नशामुक्ति के प्रति जागरूक किया। छात्राओं ने पहाड़ी नाटी और पंजाबी नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। प्रधानाचार्य पवन वर्मा ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए खिलाड़ियों, वालंटियर्स, स्काउट्स-गाइड्स और अध्यापकों का आभार जताया। इस दौरान संजीव जरयाल, प्रेम चंद, नवल शर्मा, नीरज शर्मा समेत अन्य अधिकारी और शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed