फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Khushi first in women's 100 meter race competition

Chamba News: महिला वर्ग की 100 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता में खुशी प्रथम

Sun, 07 Dec 2025 06:48 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 07 Dec 2025 06:48 AM IST
विज्ञापन
Khushi first in women's 100 meter race competition
भरमौर कॉलेज की खेलकूद प्रतियोगिता में गोला फेंकता छात्र। संवाद
भरमौर (चंबा)। महिला वर्ग की 100 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता में खुशी ने प्रथम, मनीषा ने द्वितीय, शबनम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

वहीं, पुरुष वर्ग में 1500 मीटर दौड़ में सूरज ने प्रथम, कार्तिक ने द्वितीय और नितिन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। राजकीय महाविद्यालय भरमौर में चल रही दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता शनिवार को संपन्न हुई।
दूसरे दिन 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर एवं 1500 मीटर दौड़, शॉट पुट, जैवलिन थ्रो, ऊंची कूद, लंबी कूद की फाइनल प्रतियोगिताएं हुईं।
समारोह में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. हेमंत पाल बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुए। उन्होंने कहा खेलकूद विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है।
विज्ञापन

उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, मेहनत और टीम भावना को जीवन का हिस्सा बनाने की प्रेरणा दी। महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक स्वरूप कुमार ने वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का ब्योरा प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता के संयोजक विवेक कुमार ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस मौके पर, एनएसएस इकाई के विद्यार्थी उपस्थित रहे। इस अवसर पर डॉ. राजेंद्र सिंह, नरेश कुमार, विवेक कुमार, विशाल अहीर, डॉ. अरविंद सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed