{"_id":"5e5d33238ebc3eeb3434f40e","slug":"kharamukh-road-open-after-32-hour-chamba-news-sml326297252","type":"story","status":"publish","title_hn":"32 घंटों बाद खड़ामुख-होली मार्ग पर बड़े वाहन दौड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
32 घंटों बाद खड़ामुख-होली मार्ग पर बड़े वाहन दौड़े
विज्ञापन
होली (चंबा)। खड़ामुख होली मार्ग 32 घंटों के बाद आखिरकार रविवार देर शाम को बहाल हो गया। इससे क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली। सड़क बड़े वाहनों को खुलने से बसों समेत अन्य मालवाहक वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है।
शनिवार सुबह 11 बजे मार्ग ज्यूरा के समीप डंगा धंसने से वाहनों की आवाजाही थम गई थी। कई घंटों की मशक्कत के बाद लोक निर्माण विभाग ने सड़क की ऊपरी तरफ कटिंग कर मार्ग को बड़े वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया है। इसके बाद सोमवार को बसें और अन्य बड़ी गाड़ियां होली पहुंची।
ग्रामीण योगराज, प्रकाश चंद, अंबिया राम, नितेश कुमार, किरपा राम, हरिया राम और प्रताप चंद ने बताया कि खड़ामुख-होली मार्ग पर डंगा धंसने के कारण बड़े वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो गया था। मार्ग के बहाल न होने से लोगों को रिस्क लेकर मार्ग से आवाजाही करनी पड़ रही थी। इस कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
बहरहाल, अब लोनिवि ने कड़ी मशक्कत कर मार्ग को यातायात के लिए सुचारु करवा दिया है। इससे लोगों ने राहत की सांस ली है। लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता दौलत राणा ने बताया कि मार्ग रविवार देर शाम को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया है।