फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Kharamukh-Holi road remained closed for five hours

पहाड़ी दरकी, पांच घंटे बंद रहा खड़ामुख-होली मार्ग

Thu, 23 Jun 2022 10:00 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 10:00 PM IST
विज्ञापन
Kharamukh-Holi road remained closed for five hours
भूस्खलन से ज्यूरा मंदिर के पास बंद पड़ा खड़ामुख-होली मार्ग। संवाद - फोटो : Chamba
चंबा। खड़ामुख-होली मार्ग पर पांच घंटे तक वाहनों की आवाजाही बंद रही। ज्यूरा मंदिर के पास पहाड़ी दरकने से सड़क के बीचोंबीच चट्टानें और मलबा गिर गया। सड़क बंद होने से खड़ामुख और होली की तरफ छोटे-बड़े वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। ऐसे में लोगों को घंटों वाहनों में बैठकर ही मार्ग के सुुचारु होने तक इंतजार करना पड़ा। सूचना मिलने के बाद लोक निर्माण विभाग और निजी जलविद्युत परियोजना की मशीनरी और लेबर मौके पर पहुंची और मार्ग बहाल करने में जुट गई। दोपहर बाद मार्ग यातायात के लिए बहाल होने पर ही लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

जिले में बुधवार को हुई भारी बारिश के बाद खुले मौसम में अब पहाड़ दरकना शुरू हो गए हैं। वीरवार सुबह 9:00 बजे के करीब अचानक पहाड़ी दरकने से चट्टानें सड़क पर आ गिरीं जिससे सड़क का कुछ भाग भी क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत यह रही कि पहाड़ दरकने से सड़क के बीचोंबीच गिरी चट्टानों की चपेट में कोई नहीं आया अन्यथा बड़ी दुर्घटना सकती थी। लोक निर्माण विभाग ने मौके पर पहुंचकर छोटी चट्टानों को हटाने के बाद निजी जल विद्युत परियोजना प्रबंधन की कंपनी से मशीनरी मंगवाकर बड़ी चट्टान को ब्लास्ट करवाकर दोपहर 2:00 बजे मार्ग यातायात के लिए बहाल करवाया।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता जयचंद ठाकुर ने बताया कि पहाड़ी से गिरी चट्टानों से मार्ग बंद हुआ था। सड़क को भी क्षति पहुंची है। कड़ी मशक्कत के बाद मार्ग बहाल करवा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed