{"_id":"6b03164616dd0e5bde070036","slug":"khajjiar-was-abuzz-with-tourists-over-the-weekend-chamba-news-c-88-1-ssml1006-203769-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: वीकेंड पर सैलानियों से गुलजार रहा खज्जियार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: वीकेंड पर सैलानियों से गुलजार रहा खज्जियार
Sun, 22 Nov 2026 09:50 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 22 Nov 2026 09:50 PM IST
विज्ञापन
खज्जियार (चंबा)। पर्यटन स्थल खज्जियार में रविवार को पर्यटकों की खूब चहल-पहल रही। सुबह से शाम तक झील मैदान में सैलानियों की आवाजाही बनी रही।
वीकेंड मनाने के लिए पंजाब और गुजरात से सबसे अधिक पर्यटक पहुंचे। इसके अलावा अन्य राज्यों के सैलानियों ने भी यहां की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लिया।
पर्यटकों की बढ़ी आमद से स्थानीय कारोबारियों को भी अच्छा कारोबार होने की उम्मीद जगी। स्थानीय निवासी सोनू, मोनू कुमार, अमर सिंह, योगराज, केवल, सुरेंद्र और तिलक ने बताया कि खज्जियार में पर्यटकों की संख्या मुख्य रूप से शनिवार और रविवार को ही बढ़ती है। सप्ताह के बाकी दिनों में यहां सैलानियों की आवाजाही कम रहने से पर्यटन कारोबार भी प्रभावित होता है। उन्होंने कहा कि वीकेंड पर मिलने वाली रौनक सप्ताह के अन्य दिनों में भी बनी रहे तो स्थानीय कारोबारियों को राहत मिल सकती है। संवाद