{"_id":"610974048ebc3ec20c7378ac","slug":"khajjiar-rest-house-renovated-with-11-lac-chamba-news-sml379159757","type":"story","status":"publish","title_hn":"खज्जियार में 11 लाख से संवारा विश्राम गृह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खज्जियार में 11 लाख से संवारा विश्राम गृह
विज्ञापन
खज्जियार लोक निर्माण विभाग का विश्राम गृह।
- फोटो : Chamba
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खज्जियार (चंबा)। पर्यटनस्थल खज्जियार में जर्जर हो चुके लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह का 11 लाख से जीर्णोद्धार किया गया है। पहले यह विश्राम गृह लोनिवि के डलहौजी मंडल के अधीन था। लेकिन उसकी मरम्मत नहीं हो पा रही थी। हालांकि, हाल में ही विश्राम गृह चंबा मंडल के अधीन हुआ है। इसकी खस्ता हालत को लेकर अमर उजाला ने प्रमुखता से खबरें भी प्रकाशित की। उसके बाद लोनिवि हरकत में आया और विश्राम गृह के जीर्णोद्धार के लिए 11 लाख की धनराशि स्वीकृत होने पर विभाग ने उसे पूरी तरह चमका दिया है। अब विश्राम गृह किसी होटल से कम नहीं दिखाई दे रहा है। सैलानी भी इसकी एडवांस बुकिंग करवा रहे हैं।
लोक निर्माण विभाग ने पूरे विश्राम गृह के फर्श पर वूडन फ्लोर डलवाया है, जिससे विश्राम की सुंदरता और बढ़ गई है। पुराने के स्थान पर नया फर्नीचर लगाया गया है। कमरों में बेड, रजाइयां, बेडशीट और गद्दे नए डाले गए हैं। बाथरूम की भी मरम्मत की गई है। इसके अलावा छत पर पुराने स्लेट की जगह लोहे की चादरें डाली गई हैं। विश्राम गृह की हालत सुधारने के लिए स्थानीय लोगों ने लोनिवि मंडल का आभार प्रकट किया है। साथ ही खज्जियार में विभाग की ओर से किए जा रहे विकास कार्यों की भी सराहना की है।
उधर, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता जीत सिंह ठाकुर ने बताया कि खज्जियार विश्राम गृह जैसे ही उनके अधीन हुआ, उन्होंने तुरंत उसकी दशा को सुधारने के लिए सरकार से बजट की मांग रखी। बजट स्वीकृत होते ही विश्राम गृह का जीर्णोद्धार करवा दिया गया। अब पर्यटकों को विश्राम गृह में बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।