{"_id":"5e8ca59f8ebc3e78c00d0ddb","slug":"khajjiar-people-not-get-currency-due-to-unaviablity-of-bank-chamba-news-sml329820249","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यटन स्थल खज्जियार में नहीं खुल पाई बैंक की शाखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यटन स्थल खज्जियार में नहीं खुल पाई बैंक की शाखा
विज्ञापन
खज्जियार (चंबा)। खज्जियार को भले ही मिनी स्विट्जरलैंड का दर्जा मिला हो। मगर यहां सुविधाओं के नाम पर सैलानियों समेत लोगों को आज भी मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल पाई है। क्षेत्र में बैंक शाखा और एटीएम नहीं होने से कर्फ्यू के दौरान लोग ज्यादा परेशान है।
इसकी वजह यह है कि क्षेत्र में पैसों के लेनदेन की सुविधा नहीं है जबकि लोग वाहनों पर प्रतिबंध होने से चंबा और डलहौजी नहीं जा पा रहे हैं। ऐसे में लोग पैसों का लेनदेन करने में लाचार हैं। लोगों का आरोप है कि वह सरकारों से हर स्तर पर मांग उठा चुके हैं। मगर आज तक उनकी मांग को पूरा नहीं किया गया है। इससे उनमें भारी रोष है।
सामान्य तौर पर भी अगर पर्यटकों और स्थानीय लोगों को एटीएम पैसों का लेनदेन करना हो तो उन्हें चंबा और डलहौजी जाना पड़ता है। ग्रामीण सुरेश कुुमार, देव प्रकाश, सुनीता देवी, रेश्मा देवी, सुनील कुमार, प्रीतम चंद, चमन लाल, कुलदीप कुमार, खेमराज और दिनेश कुमार ने बताया कि बैंक और एटीएम खुलने से जहां आधा दर्जन पंचायतों को लाभ मिलेगा वहीं दूसरी तरफ पर्यटन सीजन के दौरान पर्यटकों को भी बड़ी राहत मिलेगी।