Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Khajjiar-Panjiara road restored after two months

Chamba News: खज्जियार-पंजियारा मार्ग दो माह बाद बहाल

Sun, 19 Oct 2025 08:54 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 19 Oct 2025 08:54 PM IST
विज्ञापन
Khajjiar-Panjiara road restored after two months
खज्जियार (चंबा)। दो माह के बाद खज्जियार-पंजियारा मार्ग खुलने से लोगों को राहत मिली है। बरसात के मौसम में भूस्खलन होने से मार्ग यातायात के लिए अवरुद्ध हो गया था। स्कूली बच्चों सहित अन्य लोगों को पगडंडी से आवाजाही करनी पड़ रही थी, जो कि काफी जोखिम भरा था। ऐसे में लोग स्थानीय विधायक और प्रशासन से इस मार्ग को बहाल करवाने की मांग कर रहे थे। लोगों की समस्या को लेकर अमर उजाला ने प्रमुखता के साथ खबर प्रकाशित हुई। अब प्रशासन हरकत में आया। मार्ग को बहाल करने के लिए जेसीबी मशीन लगाई गई। इसके चलते यह मार्ग अब वाहनों की आवाजाही के लिए पूरी तरह से बहाल हो चुका है।
विज्ञापन


स्थानीय निवासी विशाल, सुनील कुमार, हंसराज, केवल, चुनी लाल, योगराज, मनीष कुमार और सुरेंद्र ने बताया कि खज्जियार से पंजियार जाने वाला साढ़े तीन किलोमीटर मार्ग बरसात में बंद हो गया था। इसके बाद झील मैदान में घुड़सवारी करवाने वाले लोग अपने घोड़ों को घर से वहां नहीं ला पा रहे थे। इससे उनके रोजगार पर भी असर पड़ रहा था। अब मार्ग बहाल होने से सभी लोगों को आने-जाने में वाहन की सुविधा प्राप्त हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed