{"_id":"6a400622fb0979556e0d908d","slug":"khajjiar-left-desolate-by-the-rain-came-alive-over-the-weekend-chamba-news-c-88-1-ssml1006-188078-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: बारिश से वीरान खज्जियार वीकेंड पर हो गया गुलजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: बारिश से वीरान खज्जियार वीकेंड पर हो गया गुलजार
Sat, 27 Jun 2026 11:00 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sat, 27 Jun 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
चंबा के खज्जियार में चहलकदमी करते पर्यटक।संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क से लेकर झील मैदान में पर्यटकों की नजर आई भीड़
पर्यटन सीजन में अब तक सबसे अधिक भीड़, कारोबारी खुश
संवाद न्यूज एजेंसी
खज्जियार (चंबा)। बारिश से वीरान चल रहे पर्यटन स्थल खज्जियार वीकेंड पर सैलानियों से गुलजार हो गया है। 80 फीसदी होटलों के कमरे बुक हो चुके हैं।
बुकिंग के लिए होटलों में फोन की घंटी बज रही है। झील मैदान शनिवार को सैलानियों से भरा हुआ नजर आया। उन्होंने घुड़सवारी, पैराग्लाइडिंग, हैंडबाल और पारंपरिक परिधानों पहन फोटोग्राफी का लुत्फ उठाया।
स्थानीय निवासी विशाल कुमार, चमन लाल, शेर सिंह, अजय कुमार, योगराज, सोनू, रवि कुमार और दीपक ने बताया कि पर्यटन सीजन में अब तक सबसे ज्यादा भीड़ देखने को मिली है। सड़क पर सैलानियों के वाहनों की संख्या इतनी अधिक हो गई कि पार्किंग के लिए जगह कम पड़ गई। इस कारण वहां ट्रैफिक जाम की समस्या पैदा हो गई। पुलिस कर्मचारी गाड़ियों को सड़क से हटाते नजर आए। आने वाले दिनों में यह संख्या और भी ज्यादा बढ़ सकती है। मैदानी इलाकों में जिस प्रकार से गर्मी बढ़ रही है। उससे राहत पाने के लिए सैलानी पहाडों का रूख कर रहे हैं। उन्होंने पूरी उम्मीद जताई है कि आगामी दिनों में यहां पर्यटन कारोबार आसमान छुएगा। संवाद
--