फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Khajjiar is buzzing with tourists from India and abroad

देश विदेश के पर्यटकों से गुलजार हुआ पर्यटन स्थल खज्जियार

Sat, 06 Nov 2021 07:36 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 07:36 PM IST
विज्ञापन
Khajjiar is buzzing with tourists from India and abroad
खज्जियार में मस्ती करते पर्यटक। - फोटो : Chamba
खज्जियार (चंबा)। पर्यटन स्थल खज्जियार देश-विदेश के पर्यटकों से गुलजार है। दिवाली के बाद पर्यटक बढ़ना शुरू हो गए हैं। डलहौजी घूमने के बाद पर्यटक खज्जियार का रुख कर रहे हैं।
विज्ञापन

सरकारी होटल देवदार में नवंबर के लिए 80 फीसदी एडवांस बुकिंग हो चुकी है। वहीं निजी होटलों में 50 फीसदी एडवांस बुकिंग हो गई है। निजी होटल पर्यटकों को लुभाने के लिए 25 से 30 प्रतिशत तक छूट तक दे रहे हैं। मिनी स्विट्जरलैंड के नाम से विख्यात पर्यटन स्थल खज्जियार में वैश्विक महामारी कोरोना के बाद अब पर्यटन सीजन पटरी पर लौटता दिख रहा है।
विज्ञापन

खज्जियार की हसीन वादियों में पर्यटकों के पहुंचने पर स्थानीय कलाकार पारंपरिक गीत सुनाकर उनका मनोरंजन कर रहे हैं। प्रकृति की हसीन वादियों को देख पर्यटक आनंदित हो रहे हैं। वहीं होटल कारोबारियों के चेहरों पर रौनक लौट आई है। कोरोना संक्रमण से पर्यटन के दो सीजन फीके रहे हैं। बंदिशों के चलते प्रदेश में पर्यटकों की आवाजाही पर रोक लगी थी। इस कारण पर्यटन से जुड़े कारोबारियों को घाटा उठाना पड़ा। होटल और रेस्टोरेंट सहित अन्य व्यवसाय ठप हो गए थे। मालिकों ने कर्मचारियों को घर भेजना शुरू कर दिया। इससे कई लोग बेरोजगार भी हुए। लेकिन अब पर्यटन कारोबार पटरी पर लौटने लगा है। होटलों में बुकिंग बढ़ रही है। कारोबारियों को आगामी दिनों में पर्यटक बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

होटल देवदार के मैनेजर वीर सिंह ने कहा कि नवंबर में 80 फीसदी ऑनलाइन बुकिंग हो रही है। निजी होटल एसोसिएशन के सदस्य नरेंद्र सिंह ने बताया कि खज्जियार में नवंबर माह के लिए 50 फीसदी एडवांस बुकिंग हुई है। कोरोना काल के बाद पर्यटकों को 30 प्रतिशत तक डिस्काउंट तक दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed