फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Khajjiar defeated Sky Warriors team by 38 runs

Chamba News: खज्जियार ने स्काई वॉरियर्स की टीम को 38 रन से हराया

Fri, 30 Aug 2024 09:53 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 30 Aug 2024 09:53 PM IST
विज्ञापन
Khajjiar defeated Sky Warriors team by 38 runs
चंबा। पुलिस मैदान बारगाह में चल रही विजय कुमार मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता में खज्जियार ने स्काई वॉरियर्स की टीम को 39 रन से हराया। दूसरे मैच में टपूण ने कुपाहड़ा को चार विकेट से शिकस्त दी।
विज्ञापन

यह जानकारी प्रतियोगिता आयोजन सचिव विशाल कुमार ने दी। पहले मैच में खज्जियार की टीम ने पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित 15 ओवर में 140 रन बनाए। इसमें बंटी ने 29 और राहुल ने 24 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्काई वॉरियर्स की टीम 102 रन पर ही सिमट गई। इसमें धीरज ने 17 रन बनाए, मगर अपनी टीम को जीत नहीं दिलवा सके। खज्जियार से विशाल ने तीन और राहुल ने दो विकेट चटकाए। दूसरे मैच में कुपाहड़ा की टीम ने पहले बल्लेबाजी की और 121 रन बनाए। इसमें सुमित ने 68 रन की पारी खेली। टपूण की ओर से अनिल ने चार विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टपूण की टीम ने छह विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इसमें रवि ने 29 और बिंदु ने 24 रन की पारी खेली। दोनों विजेता टीमों ने प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed