फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Khadamukh-Holi road blocked,Company truck stuck on road near Jura village

ज्यूरा गांव के पास सड़क पर फंसा कंपनी का ट्राला

Tue, 09 Mar 2021 10:43 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Mar 2021 10:43 PM IST
विज्ञापन
Khadamukh-Holi road blocked,Company truck stuck on road near Jura village
होली(चंबा)। खड़ामुख-होली मार्ग पर ज्यूरा गांव के पास कंपनी का ट्राला फंसने से यातायात व्यवस्था पूरी तरह से बंद पड़ गई। मार्ग अवरुद्ध से छोटे-बड़े वाहनों की दोनों और लगी कतारें लगई गईं। ट्राले को निकालने के लिए कंपनी प्रबंधन ने मशीनरी मंगवाई। उसके बाद दोपहर दो बजे के बाद मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल हो सका। ऐसे में लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। लोगों ने प्रशासन और कंपनी प्रबंधन से रात के समय ही निजी कंपनी के मालवाहक वाहनों को यहां से गुजरने संबंधी मांग उठाई है।
विज्ञापन

बता दें कि खड़ामुख-होली मार्ग पर आए दिन कंपनी प्रबंधन की गाड़ियों के फंसने से जाम लगना अब आम बात होती जा रही है। मंगलवार सुबह 11 बजे भी खड़ामुख-होली मार्ग पर ज्यूरा गांव के पास कंपनी प्रबंधन का ट्राला फंसने से मार्ग अवरुद्ध पड़ गया। मार्ग से वाहन न हटने की सूरत में कंपनी प्रबंधन को इस बारे सूचित किया गया। जिसके बाद मौके पर पहुंची मशीनरी द्वारा ट्राले को एक किनारे करने के बाद ही दोपहर दो बजे बाद मार्ग को यातायात के लिए बहाल किया जा सका। मार्ग खुलने से लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

कंपनी के प्रोजेक्ट डायरेक्टर सोम प्रकाश बंसल ने बताया कि ज्यूरा गांव के पास कंपनी के गेट लेकर जा रहे ट्राले के बीच राह में फंसने से इस प्रकार की नौबत पेश आई। बहारहाल, मशीनरी मंगवा कर ट्राले को हटवा कर मार्ग सुचारु करवा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed