{"_id":"5fe614178ebc3e41033e5b36","slug":"karosin-oil-chamba-news-sml355681870","type":"story","status":"publish","title_hn":"515 राशन कार्ड होल्डरों को नहीं मिला मिट्टी का तेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
515 राशन कार्ड होल्डरों को नहीं मिला मिट्टी का तेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांगी(चंबा)। पांगी क्षेत्र के महलियात, परमस, करहोती, थामोह, समेत कई गांवों के करीब 515 राशन कार्ड होल्डरों को मिट्टी का तेल न मिलने के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। किलाड़ पंचायत के राशन कार्ड धारकों के मुताबिक क्षेत्र में मिट्टी तेल न मिलने बारे संबंधित विभाग सहित प्रशासन को भी इस बारे शिकायत दी गई। बावजूद इसके अभी तक इस दिशा में कोई भी सकारात्मक पग तक नहीं उठ पाए हैं। ऐसे में कड़कड़ाती सर्दी में भी बिजली चले जाने पर लोगों को अंधेरे में ही ठिठुरना पड़ रहा है। वहीं, राशन कार्ड धारक मिट्टी तेल न मिलने से स्वयं को ठगा सा ही महसूस कर रहे हैं। मिट्टी तेल न मिलने बारे अब ग्रामीणों द्वारा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में भी शिकायत दर्ज करवा दी गई है।
ग्रामीणों में इंद्र कुमार, रविंद्र कुमार, नरेश कुमार, प्रमोद कुमार, किरपा राम, योगराज, प्रताप चंद, सुरेंद्र कुमार का कहना है कि पांगी क्षेत्र में नवंबर माह में होने वाली बर्फबारी के चलते सड़कों में आवाजाही पूरी तरह से ठप पड़ने से लोग अपने घरों में ही कैद हो गए हैं।
किलाड़ पंचायत के उपप्रधान सतीश शर्मा ने बताया पंचायत के 515 राशन कार्ड धारकों को मिट्टी का तेल नहीं मिल पाया है। कड़कड़ाती ठंड में बिजली गुल होने पर लोग परेशान हैं।
विज्ञापन
सेल्समैन सुरेंद्र ने बताया उनके पास पांच सौ से ज्यादा राशन कार्ड हैं। जिनके हिसाब से दस हजार लीटर मिट्टी का तेल चाहिए। जिस बारे खाद्य आपूर्ति निगम से दस हजार लीटर का परमिट भी अगस्त-सितंबर में जारी करवाया गया है। अब राज्य आपूर्ति निगम महज तीन हजार लीटर मिट्टी का तेल दे रहा है।
राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के एसडीआई विजय कुमार ने बताया कि विभाग के पास 41 हजार लीटर की सप्लाई आई थी। जिसमें तीन हजार पुरानी सप्लाई थी। 41 हजार लीटर मिट्टी तेल सेल्समैनों को वितरित कर दिया गया है। उनके पास अब महज तीन हजार लीटर मिट्टी तेल ही शेष बचा है। जिन सेल्समैनों द्वारा परमिट जमा करवाया गया है, उन्हें मिट्टी तेल की सप्लाई दे दी गई है। किलाड़ के सेल्समैन द्वारा न तो परमिट जमा करवाया गया है और न ही पैसे जमा करवाए गए हैं।