फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Kakira School gets hosting of Under-14 category games

Chamba News: ककीरा स्कूल को मिली अंडर-14 वर्ग के खेलों की मेजबानी

Fri, 26 Jul 2024 10:08 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 26 Jul 2024 10:08 PM IST
विज्ञापन
Kakira School gets hosting of Under-14 category games
चंबा। अंडर-14 छात्र वर्ग की जिला स्तरीय माइनर एंड मेजर गेम्स 19 से 22 अगस्त तक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ककीरा में होंगी। लड़कियों की प्रतियोगिता 24 से 27 अगस्त तक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तेलका में होगी।
विज्ञापन

लड़कों और लड़कियों की जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता 29 और तीस अगस्त को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला साच में होगी। जिला स्कूल क्रीड़ा संघ ने खेलकूद प्रतियोगिता का शेड्यूल जारी कर दिया है। सेंट्रल जोन प्रथम बॉयज की खेलकूद प्रतियोगिता की मेजबानी कीड़ी, सेंट्रल जोन द्वितीय की मेजबानी कियाणी, भटियात जोन की मेजबानी गरनोटा, बनीखेत जोन की मेजबानी शेरपुर और सलूणी जोन की मेजबानी भांदल स्कूल को दी गई है। इन सभी जोन में खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ एक साथ दस अगस्त को होगा। 12 अगस्त को खेलकूद प्रतियोगिताओं का समापन होगा। इसी तरह लड़कियों की खेलकूद प्रतियोगिता के लिए सेंट्रल जोन प्रथम की मेजबानी मिडल स्कूल भनौता, सेंट्रल जोन द्वितीय ख्वाह, भटियात जोन की मेजबानी थुलेल, बनीखेत जोन की गुनियाला और सलूणी जोन की खेलकूद प्रतियोगिताओं की मेजबानी की जिम्मेवारी भांदल स्कूल को सौंपी गई है। लड़कियों में सभी जोन की खेलकूद प्रतियोगिताएं 15 अगस्त से शुरू होंगी। 17 अगस्त तक सभी जोन की खेलकूद प्रतियोगिताओं का समापन होगा।
विज्ञापन

प्रारंभिक शिक्षा विभाग चंबा ने सभी जोन प्रभारियों को उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। कार्यवाहक प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक ज्ञान चंद ने बताया कि खेलकूद प्रतियोगिता शेड्यूल जारी कर दिया है। सभी स्कूल खिलाड़ियों की उपस्थिति सुनिश्चित बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed