फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Junk buses will no longer run on the roads in the district.

Chamba News: जिले में अब सड़कों पर नहीं दौड़ेंगी खटारा बसें

Fri, 08 May 2026 10:34 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 08 May 2026 10:34 PM IST
विज्ञापन
Junk buses will no longer run on the roads in the district.
डीएम धर्मशाला ने बसों की समय पर मरम्मत और रंग-रोगन करवाने के निर्देश
विज्ञापन

सरकारी बसों की लगातार बिगड़ती हालत को लेकर मिल रही थीं शिकायतें
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। सफर के बीच रास्ते में हांफती बसें, खराब ब्रेक और टूटे शीशों के सहारे यात्रियों की जान जोखिम में डालने वाली व्यवस्था पर अब प्रशासन का गुस्सा फूट पड़ा है।
चंबा में सरकारी बसों की लगातार बिगड़ती हालत और बढ़ती शिकायतों के बीच डीएम धर्मशाला ने परिवहन विभाग को सख्त चेतावनी देते हुए साफ कर दिया है कि तकनीकी रूप से असुरक्षित और खटारा बसें अब सड़कों पर नहीं दौड़ेंगी। यात्रियों की सुरक्षा को लेकर जारी इन कड़े निर्देशों के बाद बसों की मरम्मत और फिटनेस जांच का काम तेज कर दिया गया है।
विज्ञापन

जिले में सरकारी बसों की खराब हालत को लेकर डीएम धर्मशाला ने सख्त निर्देश जारी किए हैं। बीते दिनों से बसों के खराब होने, ब्रेक फेल होने और तकनीकी खामियों की शिकायतें सामने आ रही थीं। कई बार यात्रियों की जान भी खतरे में पड़ चुकी है। बसों की खराब स्थिति के कारण यात्रियों को देर रात तक अपने घर पहुंचना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए डीएम धर्मशाला ने डीडीएम चंबा को निर्देश जारी कर कहा है कि टूटे शीशों, खराब ब्रेक और तकनीकी रूप से असुरक्षित बसों को किसी भी हालत में रूट पर न भेजा जाए। बसों की समय पर मरम्मत और बेहतर रंग-रोगन करवाया जाए। डीएम ने डीडीएम को निर्देश दिए हैं कि स्पेयर पार्ट्स की कमी किसी भी स्थिति में न आने दी जाए। इसके लिए हर दिन आवश्यक पार्ट्स की डिमांड भेजने को कहा है। बसों की मरम्मत और रंग-रोगन का काम चल रहा है। टूटे शीशे की जगह बसों में नए शीशे लगाए जा रहे हैं। वहीं, डीडीएम शुगल सिंह ने कहा कि बसों की मरम्मत की जा रही है। खटारा बसें रूटों पर नहीं भेजी जाएंगी। बसों की सही मरम्मत करके ही उन्हें रूटों पर भेजा जाएगा।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed