फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Jukaru festival: Jatra of Sheetla Mata

जुकारू पर्व : शीतला माता की निकाली जातर

Thu, 19 Feb 2026 10:21 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 19 Feb 2026 10:21 PM IST
विज्ञापन
Jukaru festival: Jatra of Sheetla Mata
चंबा। पांगी की ग्राम पंचायत लुज में जुकारू पर्व के तहत वीरवार को शीतला माता की जातर निकाली गई। शीतला माता मंदिर के पुजारी गजेंद्र सिंह ने सुबह लुज उड़ेनी स्थित शीतला माता मंदिर पूजा-अर्चना की। इसके बाद माता के पुजारी ने विष्ठोऊ गांव में पूरी प्रजा के साथ मिलकर वाद्य यंत्रों और ढोल नगाड़ों की थाप पर जातर निकाली और पांगी उपमंडल में सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

पांगी के चैन सिंह, ज्ञान सिंह, अश्वनी कुमार, भूपेंद्र सिंह, भीम सिंह, राम सिंह, छतर सिंह और ध्यान सिंह जगवान ने बताया कि उपमंडल पांगी अपनी पारंपरिक विरासत और वेशभूषा के बल सबसे अलग हैं। यहां पर आपसी भाई-चारे और हिंदू रीति-रिवाजों के बल सभी मिल जुलकर रहते हैं। जुकारू पर्व के तहत अलग-अलग गांवों में अलग-अलग देवताओं की पूजा-अर्चना का क्रम रहता है। साथ ही गांव के लोग एक-दूसरे के घरों में जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed