फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   jiyunta fire case in chamba

जियुंता पंचायत के साथ लगते जंगल में रात भर भड़की रही आग

Thu, 28 May 2020 10:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
jiyunta fire case in chamba
बनीखेत (चंबा)। ग्राम पंचायत जियुंता के साथ लगते जंगल बुधवार रात भर दहकता रहा। मगर वन विभाग की ओर से जंगल की आग को बुझाने के लिए कोई कर्मचारी वहां नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

कहने को विभाग की ओर से जंगल की आग पर काबू पाने के लिए टीमों का गठन भी किया जाता है। इसके अलावा आग लगाने वाले शरारती तत्वों पर शिकंजा कसने के लिए पंचायत स्तर पर फायर वॉचर रखे गए हैं।
विज्ञापन

बावजूद इसके चंबा के जंगलों में आग की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। बुधवार को जियुंता पंचायत के साथ लगते जंगल में आग की लपटें वन संपदा को धू-धू कर जलाती रही। जबकि सोमवार और मंगलवार को बलेरा और कटोरी बंगला के जंगलों में आग भड़की रही। शरारती तत्व रात के अंधेरे में जंगल में आग लगा रहे हैं, जिनका अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाखों की वन संपदा जंगल की आग में स्वाह हो गई। इसके अलावा जीव जंतु भी आग की बलि चढ़ गए। वहीं जंगल से उठने वाला काला धुआं पूरे वातावरण में फैल गया। इस कारण क्षेत्र के लोगों को सांस लेने में भी दिक्कत का सामना करना पड़ा।

इनसेट
डीएफओ वन मंडल डलहौजी नितिन पाटिल ने बताया कि रात के अंधेरे में शरारती तत्वों ने उपरोक्त जंगल में आग लगाई। जंगल की आग बुझाने के लिए विभाग के कर्मचारियों को भेजा गया है। इसके अलावा जंगल में आग लगाने वालों की भी तफ्तीश की जा रही है। पकड़े जाने पर उनके खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed