फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Jeep fell into ditch, driver died on the spot

Chamba News: खाई में गिरी जीप, चालक की मौके पर मौत

Fri, 12 May 2023 11:01 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 12 May 2023 11:01 PM IST
विज्ञापन
Jeep fell into ditch, driver died on the spot
चंबा। अथेड़-कांडी मार्ग पर सड़क दुर्घटना में चालक की मौके पर मौत हो गई। मृतक की पहचान सुरेंद्र कुमार (34) पुत्र प्रकाश चंद निवासी गांव बंबेऊ डाकघर भलेई के रूप में हुई है जो टैक्सी चलाता था। बुधवार शाम करीब 7:00 बजे जब वह टैक्सी में सवारी छोड़कर वापस अपने घर की तरफ जा रहा था तो भिंगी के पास अचानक उसकी गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। गाड़ी के खाई में गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां मदद के लिए पहुंच गए। घटना की सूचना मिलते ही तेलका पुलिस चौकी की टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस और स्थानीय लोगों ने खाई में उतरकर चालक को निकालकर सड़क तक पहुंचाया। इससे पहले कि उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया जाता, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। दुर्घटना के समय चालक के अलावा गाड़ी में अन्य कोई भी सवार नहीं था। शुक्रवार को पुलिस ने सिविल अस्पताल किहार में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। किहार थाना प्रभारी बाबू राम शर्मा ने बताया कि पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed