{"_id":"656a138833f79b6047010a86","slug":"jeep-driver-absconds-after-hitting-school-bus-27-school-children-narrowly-escape-chamba-news-c-88-1-ssml1004-13324-2023-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: स्कूली बस को टक्कर मार जीप चालक फरार, बाल- बाल बचे 27 स्कूली बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: स्कूली बस को टक्कर मार जीप चालक फरार, बाल- बाल बचे 27 स्कूली बच्चे
Fri, 01 Dec 2023 10:40 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 01 Dec 2023 10:40 PM IST
विज्ञापन
सिहुंता (चंबा)। समोट-सिहुंता मार्ग पर 33 केवी सब स्टेशन के पास निजी स्कूल की बस को जीप चालक ने टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि बस में 27 विद्यार्थी सवार थे।
स्कूल बस के चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए ब्रेक लगाकर बड़ा हादसे होने से बचा लिया। इसके बाद पुलिस को भी सूचित किया गया। टीम ने मौके का जायजा लिया। इस बाबत पुलिस में मामला दर्ज नहीं हो पाया है।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह समोट से आ रही स्कूल बस को सिहुंता की ओर से आ रही जीप ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद बस चालक ने आपातकालीन ब्रेक लगाकर बस में सवार बच्चों को बड़े हादसे का शिकार होने से बचाया। जब तक चालक बस से नीचे उतरता, तब तक जीप चालक मौके से फरार हो गया था। अभिभावक राकेश कुमार, सुरेंद्र कुमार, रजनीश कुमार और केवल कुमार ने पुलिस विभाग से ऐसे बिगड़ैल चालकों पर नकेल कसने की मांग उठाई है। संवाद