फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   JCB operator falls into a drain while returning home; succumbs in hospital

Chamba News: घर लौटते समय नाले में गिरा जेसीबी चालक, अस्पताल में तोड़ा दम

Sat, 17 Oct 2026 10:11 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 17 Oct 2026 10:11 PM IST
विज्ञापन
JCB operator falls into a drain while returning home; succumbs in hospital
56 वर्षीय अनवर की मौत, परिजनों ने नहीं जताया किसी पर संदेह
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। घर लौटते समय संतुलन बिगड़ने से नाले में गिरकर 56 वर्षीय अनवर की मौत हो गई। परिजन उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, 16 अक्तूबर की शाम करीब सात बजे अनवर की मां नगीना ने परिवार को सूचना दी कि वह घर लौटते समय नाले में गिर गया है। परिजन मौके पर पहुंचे तो अनवर नाले में बेहोश पड़ा था। उसका चेहरा नीचे की ओर था। परिजनों को उसके शरीर पर बाहरी चोट के निशान भी नहीं दिखे। वे उसे तुरंत अस्पताल ले गए, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी।
विज्ञापन

अनवर के पिता मोहम्मद अवास आईटीबीपी से सेवानिवृत्त हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनके दो बेटे हैं। बड़ा बेटा अनवर जेसीबी चालक था, जबकि छोटा बेटा मुनव्वर भारतीय सेना में कार्यरत है। पिता ने घटना को लेकर किसी पर संदेह नहीं जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल से सूचना मिलने पर पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई की। शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस अधीक्षक विजय शर्मा ने बताया कि संतुलन बिगड़ने से नाले में गिरकर व्यक्ति की मौत हुई है। परिजनों ने किसी पर शक जाहिर नहीं किया है।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed