फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   JBT teacher suspended for absence from school

Chamba News: स्कूल से नदारद रहने पर जेबीटी शिक्षक निलंबित

Sat, 27 Jun 2026 10:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 27 Jun 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
JBT teacher suspended for absence from school
शिकायत पर जांच करवाने के बाद प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने की कार्रवाई
विज्ञापन

खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी सुंडला निर्धारित किया शिक्षक का हेडक्वार्टर
जेबीटी शिक्षक के स्कूल से नदारद रहने की विभाग को मिली थीं शिकायतें
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। उपमंडल चुराह के तहत शिक्षा खंड कल्हेल की प्राथमिक पाठशाला सोठी में कार्यरत जेबीटी शिक्षक को स्कूल से नदारद रहने पर सस्पेंड कर दिया गया है।
प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने यह कार्रवाई की। विभाग ने सस्पेंड करने के बाद संबंधित जेबीटी शिक्षक का हेडक्वार्टर खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी सुंडला निर्धारित किया है। गत सप्ताह विभाग ने शिकायत के बाद जांच पूरी की। शनिवार को विभाग की ओर से जेबीटी अध्यापक को निलंबित कर दिया। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी यह अध्यापक स्कूल से बिना बताए अनुपस्थित रहता था। लिहाजा, विभाग की ओर से एक मौका दिया गया लेकिन हाल ही में दूसरी बार शिक्षक के स्कूल से नदारद रहने की शिकायत पहुंची। बहरहाल, इस बार जांच के बाद विभाग की ओर से शिक्षक को सस्पेंड कर दिया। विभागीय आदेशों के बाद शिक्षकों में हड़कंप की स्थिति है। कार्यकारी प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक चंबा विकास महाजन ने बताया कि इस बारे शिकायत मिली थी। उन्होंने कहा कि शिकायत के बाद जांच करवाई गई। ऐसे में अब संबंधित जेबीटी अध्यापक को सस्पेंड कर दिया गया है। साथ ही मुख्यालय खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय सुंड़ला निर्धारित किया गया है।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed