{"_id":"66afb946f9975ab28a0fbc0a","slug":"javed-ali-celebrated-bollywood-piyush-raj-enthralled-the-audience-with-chambyali-songs-chamba-news-c-88-1-cmb1003-130421-2024-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: जावेद अली ने बाॅलीवुड, पीयूष राज\r\nने चंबयाली गानों से खूब बांधा समां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: जावेद अली ने बाॅलीवुड, पीयूष राज ने चंबयाली गानों से खूब बांधा समां
Sun, 04 Aug 2024 10:54 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 04 Aug 2024 10:54 PM IST
विज्ञापन
चंबा। अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले की अंतिम सांस्कृतिक संध्या बॉलीवुड गायक जावेद अली के नाम रही। उन्होंने एक के बाद एक सुपरहिट फिल्मी गीत पेश कर सांस्कृतिक संध्या को यादगार बना दिया।
जावेद अली ने एक दिन तेरी राहों में, तू ही हकीकत, कैसे कहें अलविदा, गुजारिश, दीवाना कर रहा है समेत कई गाने पेश कर लोगों को नाचने पर मजबूर कर दिया।
मेले की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में सदर के विधायक नीरज नैय्यर मुख्य अतिथि थे। मेला आयोजन समिति के अध्यक्ष एवं डीसी मुकेश रेपसवाल ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम की शुरुआत मुसाधा गायन से हुई। हिमाचल के प्रसिद्ध कलाकार पीयूष राज ने राजा तेरे गोरखेयां ने, सांय-सांय मत कर राविए, आया बंजारा, अम्मा पूछदी सुन धीए मेरिए, प्यारी भोटलिए,चानणी दी लोई, तेरियां महोबतां गीत प्रस्तुत कर समा बांधा। तारिक मलिक ने जगजीत सिंह की गजलों से समां बांधा। अजय भरमौरी ने बाहमणिए लोक होए मतवाले, सुरमे दानी री डब्बी, ठगी वो गेया तथा बहादुर भारद्वाज ने ढोला, केसरो कुण मणु आया हो, मेरेओ लोहणेओ, पूरा भरमौर हिले गाने गाए। राजीव थापा ने लोगों का भरपूर मनाेरंजन किया। आर्यन ने लव मेरा खिटपिट, कुल्लू बंजार के कमलेश ने नहीं लगदा दिल मेरा,पंजाब के पूर्ण संघानिया ने लाइयां महोबतां दूर दराजे, कबीर ने तू जहां जाए महफूज हो, नरेश शर्मा ने तुझसे नैना मिलाके, संजय ने बात दिल की, पवन मेहरा ने दीवाना लेके आया है दिल का तराना, कन्हैया ने उच्चेयां पहाड़ां दा की प्रस्तुति दी। बिलासपुर संगम के कलाकारों ने अम्मा पूछती धिए भला मेरिए दुबली तू कियां करी होई हो, संजीव ने रूपणूआ लोले मत लांदा हो, दुनि चंद ने सुमन बगानी होई गेई हो, शिमला से राकेश ने मेरी प्यारी शिल्पा, सोनू खान ने हानिया दिल जानिया, गुलाम अली ने सजना दे नाम बिना, वंदना कलामंच के कलाकारों ने चिट्टा त तेरा चोला काला डोरा गीत पर नृत्य किया। अंतिम सांस्कृतिक संध्या रात बारह बजे तक रही। इसमें युवाओं ने खूब आनंद उठाया।