फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Jatra fair celebrated with great pomp in Sach village of Pangi valley

Chamba News: पांगी घाटी के साच गांव में धूमधाम से मनाया जातर मेला

Wed, 03 Sep 2025 10:58 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 03 Sep 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
Jatra fair celebrated with great pomp in Sach village of Pangi valley
पांगी (चंबा)। पांगी घाटी पारंपरिक जातर मेलों के रंग में रंग गई है। इसी कड़ी में साच गांव में भव्य जातर मेले का आयोजन किया। इसमें घाटी के कोने-कोने से आए श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। यह मेला अपनी अनूठी परंपराओं और देव भक्ति के लिए जाना जाता है। मेले के दौरान पंच नाग देवता के कारदारों द्वारा पारंपरिक रथ यात्रा निकाली गई। इसमें पूरे गांव के लोग शामिल हुए। ढोल-नगाड़ों की थाप और देव जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।
विज्ञापन


इन जातर मेलों की एक और खासियत यह है कि इस दिन दूर-दराज के गांवों में ब्याही गईं बेटियां मायके आती हैं। पूरे गांव में एक उत्सव जैसा माहौल रहता है, जहां लोग एक-दूसरे से मिलकर बधाई देते हैं। मेले के दौरान पारंपरिक घुरेई नृत्य का आयोजन किया गया। गांव की महिलाओं ने अपनी पारंपरिक पंगवाली वेशभूषा में सज-धजकर स्थानीय वाद्य यंत्रों की मनमोहक धुन पर यह नृत्य प्रस्तुत किया। रंग-बिरंगी वेशभूषा में नृत्य करती महिलाएं मेले की रौनक और बढ़ा रही थीं, जिसे देखने के लिए दूर-दूर से लोग एकत्रित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed