फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Janata Darbar... Had to wait for government and health department to come on time

Chamba News: जनता दरबार... समय पर सरकार, स्वास्थ्य विभाग के लिए करना पड़ा इंतजार

Sat, 20 Jan 2024 10:26 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 20 Jan 2024 10:26 PM IST
विज्ञापन
Janata Darbar... Had to wait for government and health department to come on time
विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया को अपनी मांग बारे अवगत करवाता बुजुर्ग। स्त्रोंत-संवाद।
सिहुंता (चंबा)। विधानसभा क्षेत्र भटियात की गरनोटा पंचायत में शनिवार को पहला सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम हुआ। इसकी अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने की।
विज्ञापन

उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को इनके निपटारे के निर्देश दिए। सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में ग्रामीणों ने 32 शिकायतें और 96 मांगें उठाईं।कार्यक्रम सुबह 11:00 बजे शुरू हुआ। पहले ही दिन स्वास्थ्य विभाग की टीम करीब तीन घंटे देर से पहुंची। दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाने के लिए पात्र लोग सुबह ही कार्यक्रम में पहुंच गए थे, लेकिन टीम दोपहर दो बजे पहुंची। इसके बाद प्रमाण पत्र बनाने का काम शुरू हुआ। इसके चलते दिव्यांगों को प्रमाण पत्र बनाने के लिए इंतजार करना पड़ा। एसडीएम भटियात पारस अग्रवाल ने बताया कि टीम देरी से पहुंची थी। उन्होंने कहा कि जिला मुख्यालय से यह टीम आती है। इस दौरान 21 दिव्यांगों को प्रमाण पत्र जारी किए गए हैं। वहीं, कांग्रेस खंड इकाई गरनोटा ने 11 हजार की राशि का चेक मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष के लिए दिया। इससे पहले स्थानीय पंचायत उपप्रधान अरुण शर्मा सहित पंचायतीराज प्रतिनिधियों ने विधानसभा अध्यक्ष को शाॅल एवं टोपी भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन

--
साहब... घर को छू रहा बिजली का तार, कोई नहीं सुन रहा फरियाद
बिन्ना पंचायत के लुहारका गांव निवासी रंजीत सिंह ने विस अध्यक्ष से कहा कि साहब ... बिजली का तार घरों को छू रहे हैं, बिजली बोर्ड के अधिकारियों से बात उठाई, लेकिन किसी ने फरियाद नहीं सुनी। इस पर पठानिया ने कार्यक्रम में मौजूद बिजली बोर्ड के अधिकारियों से जवाब मांगा। साथ ही बिना विलंब समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए। बृज लाल शर्मा ने जनता के द्वार कार्यक्रम में लावारिस मवेशियों से जुड़ीं ज्यादातर समस्याएं उठाईं। कहा कि लावारिस मवेशी फसलों को उजाड़ रहे हैं। इस पर विधानसभा अध्यक्ष ने आश्वासन दिया कि संबंधित विभाग को इस बारे में निर्देश दिए जाएंगे। शीघ्र इस समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
ग्रामीणों ने उठाईं 32 शिकायतें और 96 मांगें

सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में ग्रामीणों ने 32 शिकायतें और 96 मांगें उठाईं। कुलदीप सिंह पठानिया ने लोगों से सीधा संवाद करते हुए समस्याओं को सुना और अधिकांश का मौके पर ही समाधान किया। राजस्व विभाग ने मौके पर भूमि के 18 इंतकाल किए। चार प्रमाण पत्र भी जारी किए। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग ने मेगा चिकित्सा शिविर का आयोजन भी किया। इसमें 133 लोगों की स्वास्थ्य जांच, विभिन्न प्रकार के निशुल्क टेस्ट, दवाइयों का वितरण और 21 अपंगता प्रमाण पत्र जारी किए। आयुष विभाग की ओर से 153 लोगों की स्वास्थ्य जांच करने के साथ दवाइयां वितरित की गईं। चार लोगों के आधार कार्ड बनाए गए।
--
मुख्यमंत्री सेवा संकल्प पोर्टल पर अपलोड होगी शिकायतें

उपायुक्त अपूर्व देवगन कहा कि शिकायतों को मुख्यमंत्री सेवा संकल्प पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा और इन शिकायतों का जल्द निपटारा करवाया जाएगा।
--

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया को अपनी मांग बारे अवगत करवाता बुजुर्ग। स्त्रोंत-संवाद।

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया को अपनी मांग बारे अवगत करवाता बुजुर्ग। स्त्रोंत-संवाद।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed