फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Jammu man caught with banned medicines in Dalhousie

Chamba News: डलहौजी में प्रतिबंधित दवाइयों के साथ पकड़ा जम्मू का व्यक्ति

Fri, 08 Dec 2023 10:21 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 08 Dec 2023 10:21 PM IST
विज्ञापन
Jammu man caught with banned medicines in Dalhousie
डलहौजी (चंबा)। पर्यटन स्थल डलहौजी में किराये का कमरा लेकर रह रहे जम्मू के एक व्यक्ति से प्रतिबंधित दवाइयों की खेप पकड़ी गई है। पुलिस ने आरोपी से 833 प्रतिबंधित टैबलेट और 1880 कैप्सूल बरामद किए हैं।
विज्ञापन

गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान 30 वर्षीय राजिंदर कुमार पुत्र लाल चंद गांव गांधारी, जिला रामबन जम्मू के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी काे गिरफ्तार कर लिया है। ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बीते सात दिसंबर शाम को करीब 7:30 बजे एसएचओ डलहौजी की अगुवाई में पुलिस की टीम गश्त कर रही थी। इस दौरान पुलिस टीम को सूचना मिली कि जम्मू का रहने वाला राजिंदर किराये के कमरे में अपने ग्राहकों को ड्रग्स और नशीले पदार्थ बेचता है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ने की योजना बनाई। आरोपी के किराये के कमरे में छापा मारा गया। इस दौरान पुलिस टीम ने आरोपी के कब्जे से ट्रामाडोल हाइड्रोक्लोराइड और पैरासिटामोल, फेमडोल-पी की 833 टैबलेट और नर्वजोन आरएक्स प्री गैबलिन 1880 कैप्सूल बरामद किए गए। पुलिस ने व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक चंबा अभिषेक यादव ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed