{"_id":"58441dec4f1c1be021a861e3","slug":"jalvahak-meeting","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौदह वर्ष का कार्यकाल पूरा कर चुके जलवाहकों ने लिया आत्मदाह का निर्णय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौदह वर्ष का कार्यकाल पूरा कर चुके जलवाहकों ने लिया आत्मदाह का निर्णय
Updated Sun, 04 Dec 2016 07:18 PM IST
विज्ञापन
बैठक करते जलवाहक।
- फोटो : अमर उजाला
जलवाहक कम सेवादार एवं अंशकालीन कर्मचारी संघ की बैठक प्रदेशाध्यक्ष गजिंद्र कुमार की अध्यक्षता में चंबा में आयोजित हुई।
विज्ञापन
इस मौके पर चौदह वर्ष का कार्यकाल पूरा कर चुके जलवाहक कम सेवादार एवं अंशकालीन कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार के रवैये के प्रति रोष प्रकट करते हुए आत्मदाह करने जैसे प्रयास को अमलीजामा पहनाने की बात कह दी है। सरकार ने 27 जुलाई 2001 को जो पॉलिसी बनाई थी।
उससे सभी जलवाहक बेहद खफा हैं। हालांकि प्रदेश मुख्यमंत्री ने चौदह वर्ष का कार्यकाल पूरा कर चुके जलवाहकों को नियमित करने का आश्वासन दिया था। जिसके बीच में अफसरशाही और नौकरशाही आड़े आ रही है। मुख्यमंत्री के आश्वासन पर भी चौदह वर्ष का कार्यकाल पूरा कर चुके जलवाहकों को नियमित नहीं किया गया। लिहाजा संघ ने मजबूरी में यह निर्णय लिया है। अगर जलवाहकों को उनका हक नहीं मिलता है तो वह आत्मदाह करने से गुरेज नहीं करेंगे।
विज्ञापन