{"_id":"669bee5d8ce070ad5801da9f","slug":"jalpa-mata-mallas-team-won-the-cowry-competition-chamba-news-c-88-1-cmb1003-129398-2024-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: जालपा माता मल्ला की टीम ने जीती कौड़ी प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: जालपा माता मल्ला की टीम ने जीती कौड़ी प्रतियोगिता
Sat, 20 Jul 2024 10:35 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sat, 20 Jul 2024 10:35 PM IST
विज्ञापन
चंबा। विकास खंड मैहला की गैहरा पंचायत में दो दिवसीय पौराणिक खेल कौड़ी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र की 36 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता नाग युवक मंडल के तत्वावधान में हुई।
दो दिन तक चली प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों में उत्साह देखा गया। प्रतियोगिता में जालपा माता मल्ला की टीम प्रथम रही। दूसरे नंबर पर सिद्ध बाबा टीम रही। प्रतियोगिता के मुख्यातिथि समाजसेवी मनोज कुमार रहे।मशहूर जादूगर रवि पुजारी और मोहित ने मैजिक शो दिखाया। विद्यार्थियों ने भी रंगारंग प्रस्तुति दीं। दूसरे दिन सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। इसमें हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक के निदेशक ललित ठाकुर बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। इस दौरान प्रिंस साहिल, काव्या बढ़ोत्रा, जोगिंद्र जॉनी, रिमझिम पौडवाल और करण राणा ने अपनी प्रस्तुतियां दीं। संवाद
--